धमतरी

भाजपा का संकल्प पत्र जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास का सुनहरा दस्तावेज है-विकास
16-Apr-2024 2:34 PM
भाजपा का संकल्प पत्र जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास का सुनहरा दस्तावेज है-विकास

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 16 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने भाजपा के संकल्प पत्र को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सदैव ही आदिवासियों के विकास को प्राथमिकता दी है। वंचितों को वरीयता और अंत्योदय जैसे मूल्य हमारे सबका साथ सबका विकास मूलमंत्र का मार्गदर्शन करते हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी जनजातीय समाज के जीवन में गुणात्मक सुधार लाने के लिए प्रतिबद्ध है। पिछले 10 वर्षों में हमने इसके कई उदाहरण देखें। आज जनजातीय समाज आत्मविश्वास से परिपूर्ण है वो न केवल विकास की मुख्यधारा का के वाहक बने बल्कि देश के सर्वोच्च पदों पर सुशोभित भी हुए।

भाजपा के संकल्पपत्र में वर्ष 2025 को (भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जन्म जयंती) जनजातीय गौरव वर्ष के रूप में घोषित करने का संकल्प लिया गया है जो जनजातीय समाज द्वारा राष्ट्र निर्माण और विकास में दिए गए योगदानों को बड़ा सम्मान है। जनजातीय बच्चों में कुपोषण की समस्या को समाप्त करने के लिए एवं सिकल सेल उन्मूलन का संकल्प लिया गया है। जनजाति विरासत एवं संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया गया है, जिसमें जनजातीय अनुसंधान संस्थानों के लिए फंड बढ़ाया जाएगा। आदिवासियों की भाषाओं की सुरक्षा एवं संरक्षण किया जाएगा। डिजिटल जनजातीय कला अकादमी की स्थापना की जाएगी। पारंपरिक चिकित्सा पद्धति का संवर्धन एवं प्रसार किया जाएगा। जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय की स्थापना की जाएगी ताकि जनजातीय सेनानियों की बलिदान को जीवंत रखा जा सके।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news