कोण्डागांव
![पालिका कार्यालय का निरीक्षण पालिका कार्यालय का निरीक्षण](https://dailychhattisgarh.com/uploads/chhattisgarh_article/1717779096-3.jpg)
कोंडागांव, 7 जून। आज गायत्री साय सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कोण्डागांव ने जिला न्यायालय के आस-पास नालियों की साफ-सफाई हेतु राजेन्द्र कुमार पात्रे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी कोण्डागांव के साथ चर्चा क ी। नगर पालिका परिषद में संचालित जन्म मृत्यु पंजीयन शाखा, लोक निर्माण कार्य शाखा, उपअभियंता शाखा, तकनीकी शाखा, भवन अनुज्ञा शाखा, स्थापना शाखा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन शाखा एवं राजस्व शाखा का निरीक्षण किया गया। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा नगर पालिका परिषद में स्थापित लीगल एड क्लीनिक का भी निरीक्षण किया गया।
इस अवसर पर सुरेन्द्र भटट् प्रतिधारक अधिवक्ता प्रबंध कार्यालय कोण्डागांव, हसीना खान पैरालीगल वालिंटियर लीगल एड क्लीनिक नगर पालिका परिषद कोण्डागांव एवं रविन्द्र सिंह बघेल पैरालीगल वालिंटियर प्रबंध कार्यालय कोण्डागांव उपस्थित थे।