कोण्डागांव

समर्पण वृद्धा आश्रम का निरीक्षण
09-Jun-2024 10:43 PM
समर्पण वृद्धा आश्रम का निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 9 जून। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव ने समर्पण वृद्धा आश्रम कोण्डागांव का औचक निरीक्षण किया।

शनिवार को उत्तरा कुमार कश्यप जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के मार्गदर्शन निर्देशानुसार गायत्री साय सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा समर्पण वृद्धा आश्रम कोण्डागांव का औचक निरीक्षण कर संस्था में रहने वाले वृद्ध जनों के हाल जानने के साथ- साथ उनके व्यवस्थाओं  का निरीक्षण किया गया, साथ ही वृद्धाश्रम में साफ-सफाई की कमी पाने से सचिव के द्वारा संचालक को वृद्धाश्रम में साफ-सफाई एवं पेयजल की व्यवस्था बेहतर बनाये रखने हेतु निर्देश दिया गया। साथ ही इस दौरान वरिष्ठजनों का खान - पान का जायजा लेने हेतु उनके रसोई कक्ष का भी निरीक्षण किया गया।

 वरिष्ठ जनों से उनके हाल-चाल का जायजा लेते हुए सचिव के द्वारा उनके संविधान में बने हुए अधिकारों के बारे में बताते हुए वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक से योजना 2016 के संबंध में विस्तृत से जानकारी दी गई।

 निरीक्षण के दौरान  सुरेन्द्र भट्ट प्रतिधारक अधिवक्ता प्रबंध कार्यालय कोण्डागांव,  पारेश्वर देवागंन, हसीना बेगम पी.एल.व्ही. एवं वृद्धा आश्रम से प्रबंधक रेणुका नागवंशी सहित समस्त स्टॉफ उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news