कोण्डागांव

ओडिशा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने लता उसेंडी का किया सम्मान
12-Jun-2024 10:44 PM
ओडिशा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने लता उसेंडी का किया सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 12 जून। ओडिशा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने लोस चुनाव में ओडिशा सह प्रभारी लता उसेंडी का सम्मान  किया।

भाजपा मीडिया प्रभारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि विधायक दल के बैठक में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर में उपस्थित रहे। ओडिशा राज्य प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल द्वारा श्रीफल व शाल से  भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी का सम्मान किया।

ज्ञात हो कि भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व कोंडागांव विधायक लता उसेंडी अप्रैल,मई,जून की भरी गर्मी में कैंप लगाकर प्रधानमंत्री के कामों को गिनाते हुए प्रचार -प्रसार किए हैं। लता उसेंडी की मेहनत को देखते हुए राजनाथ सिंह ,भूपेंद्र सिंह यादव, प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन शामल ने तारीफ करते हुए सम्मान दिया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news