राजनांदगांव

राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता 20 से
14-Jun-2024 3:23 PM
राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता 20 से

जिला हॉकी संघ नांदगांव की बैठक में निर्णय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 14 जून। जिला हॉकी संघ राजनांदगांव की आवश्यक बैठक 13 जून को ठा. प्यारेलाल उ.मा. शाला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष फिरोज अंसारी व सचिव शिवनारायण धकेता की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

संघ के अध्यक्ष ने पिछले कार्यकाल में किए हॉकी के विकास के कार्य की जानकारी देते इस वर्ष भी संघ को जो दायित्व मिले हैं, उसकी जानकारी दी। साथ ही स्थानीय खिलाडिय़ों की लीग हॉकी प्रतियोगिता आयोजित करने के लिए चर्चा की गई। जिसमें स्पर्धा आयोजित कर जिले की टीम बनाने ऑशा थॉमस और अनुराज श्रीवास्त को जूनियर वर्ग एवं किशोर धीवर व शकिल अहमद को सब-जूनियर वर्ग के लिए चयनकर्ता नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही 5वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता 20 से 28 जून तक सब जूनियर व जूनियर बालक/बालिका हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है। जिसमें जूनियर वर्ग में आयोजन सचिव अनुराज श्रीवास्तव व सब-जूनियर वर्ग का आयोजन सचिव प्रिंस भाटिया को बनाया गया। टूर्नामेंट का संयोजक नीलम जैन तथा महेंद्र ठाकुर होंगे।

जिला हॉकी संघ के सचिव ने कहा कि पूर्व की भांति इस वर्ष भी हॉकी इंडिया ने 2री जूनियर बालक/बालिका वेस्ट जोन राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता की मेजबानी छत्तीसगढ़ को दी है। जिसके सुचारू रूप से संचालन एवं अन्य विषयों को ध्यान में रखते किए जाने का निर्णाय लिया गया है। वेस्ट जोन के लिए संचालन समिति के संयोजक भूषण सॉव वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी को नियुक्त किया गया है।

आयोजन सचिव फिरोज अंसारी होंगे। बैठक में सदस्यों द्वारा निर्णय लिया गया है कि वर्तमान में चल रहे जिला हॉकी संघ के तत्वावधान में ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र तथा अन्य पुरस्कार प्रदान किया जाए। साथ ही अगस्त माह में सीनियर मार्निग हॉकी प्रतियोगिता 2024 का तथा सितम्बर-अक्टूबर में जिला हॉकी लीग आयोजन किए जाने के संबंध में चर्चा की गई।

बैठक में जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष फिरोज अंसारी, सचिव शिवनारायाण धकेता, नीलमचंद जैन, भूषण साव, ऑशा थामस, गणेश प्रसाद शर्मा, कुमार स्वामी, भागवत यादव, अब्दुल कादिर, महेन्द्र ठाकुर, प्रिंस भाटिया, अनुराज श्रीवास्तव, तुलसी सिन्हा, शकिल अहमद, राजेश निर्मलकर, जावेद खान, किशोर धीवर, अभिनव मिश्रा, आशिष सिन्हा, खुशाल यादव, कृष्णा यादव आदि उपस्थित थे।

जिला हॉकी संघ ने दी श्रद्धांजलि

वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी गुरूचरण सिंह भाटिया एवं अनिशा साहू अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाडी के पिता स्व. अगनूराम साहू के निधन पर सदस्यों द्वारा 2 मिनट का मौन श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news