सूरजपुर

सर्व यादव समाज ने किया प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान
17-Jun-2024 4:45 PM
सर्व यादव समाज  ने किया प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान

प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिन पर विविध आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भैयाथान, 17 जून। सर्व यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु के जन्मदिन पर प्रदेश में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।  इसी कड़ी में सर्व यादव समाज सूरजपुर द्वारा जिलास्तरीय प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान मंगल भवन भैयाथान में रमाशंकर यादव जिला अध्यक्ष सूरजपुर के मुख्यातिथ्य व संजय यादव जिला कार्यकारी अध्यक्ष की अध्यक्षता में किया गया, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में परमेश्वर यादव प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, राधा यादव जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सूरजपुर, लक्ष्मी यादव, फूलमती यादव,रामसजीला यादव युवा जिला अध्यक्ष कोरिया , कैलाश यादव कोरिया आदि उपस्थित रहे।

     कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री कृष्ण के पूजा अर्चना व अतिथि स्वागत के साथ किया गया। इस संबंध में ब्लाक अध्यक्ष भैयाथान रामप्रताप यादव ने बताया कि समाज में शिक्षा के प्रति जागरूक करने व बच्चों के उत्साह वर्धन हेतु 10वीं  व 12वीं में उत्कृष्ट अंक लाने वाले जिले के 29 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

  अनुराग यादव कुबेरपुर ओडगी, चांदनी यादव पालदनौली,अमित कुमारयादव इंदरपुर,रोशन कुमार यादवधरतीपारा, शैली यादव सलका,  आस्था यादव ,सलका, अंबिका यादव धरतीपारा , रविकांत यादव कसकेला, संध्या यादव झिलमिली, कीर्ति यादव भैयाथान, तनु यादव  भैयाथान, सविता यादव  सावांरावां, विपिन यादव पतरापाली, रेनु यादव  पतरापाली रामानुजनगर, सौरभ यादव झिलमिली , सुशीला यादव  झिलमिली, आशुतोष यादव भैयाथान, अनुराग यादव खुटरापारा भैयाथान, विशदेव यादव नवाटोला, सीमा यादव मोहरसोप , योगेश यादव दवना, आशीष यादव दवना, आर्या यादव, उपासना यादव कोरमा प्रतापपुर, सुमन यादव धरसेडी, पल्लवी यादव सिरसी, गौतम यादव धंरसेडी  आदि छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह व मेडल देकर सम्मानित किया गया।

       सभी अतिथियों ने बच्चों को शुभकामना प्रदान करते हुए उच्च शिक्षा हेतु आवश्यकता अनुसार सहयोग की बात कही। इस आयोजन में संजय यादव गिरजापुर, परमेश्वर यादव द्वारिकापुर,कुंजलाल यादव इंदरपुर, अजय कुमार भैयाथान,राजाराम यादव प्रतापपुर, रामप्रताप यादव  भैयाथान , संजू यादव समौली, अंगद यादव  अघीना,  संजय यादव गिरजापुर , पारस राम यादव भैयाथान, रामलाल यादव बड़सरा, शिवचरण  यादव भैयाथान, बालेश्वर यादव झिलमिल ईश्वर यादव झिलमिली , कृष्ण कुमार यादव,विनोद यादव भैयाथान, भोरेलाल यादव, आनंदपुर, विपिन कुमार यादव गिरजापुर, रेवती रमण यादव  सिरसी , विनोद कुमार  खोरमा प्रतापपुर , कृष्णा यादव जी अघिना सलका , उपेन्द्र कुमार यादव युवा जिला उपाध्यक्ष पतरापाली, परमानंद यादव परशुरामपुर जितेन्द्र कुमार यादव धरसेडी, कुंजबिहारी यादव कसकेला , नंदकुमार यादव भैयाथान , फुलमती यादव झिलमिली,  सुखलाल यादव  रामानुजनगर , वशिष्ठ यादव का सक्रिय सहयोग रहा, वहीं काफी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news