सूरजपुर

माता-पिता के हाथों ‘काव्य क्रान्ति’ कविता संग्रह का विमोचन
17-Jun-2024 9:12 PM
माता-पिता के हाथों ‘काव्य क्रान्ति’ कविता संग्रह का विमोचन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सीतापुर, 17 जून। जन्मदिन और पितृ दिवस को यादगार बनाने के लिए कवियत्री क्रान्ति ने अपने काव्य संग्रह ‘काव्य क्रान्ति’का विमोचन माता जगरपति और पिता  किलोराम भगत के हाथों कराया। जन्मदिन और पितृ दिवस के अवसर  पर कवियत्री को परिवार जनों , रिश्तेदारों और ग्रामीण जनों का भरपूर स्नेह और आशीर्वाद मिला।

इस कार्यक्रम में पति आलोक कुमार क्षेत्रज्ञ, पुत्र -अक्षत कुमार क्षेत्रज्ञ, मौसा सुलेमान कुजूर-मौसी जयमुनी कुजूर, बुआ-फुफा, बड़ी मां -पापा, दीदी -जीजा , ग्राम के बड़े बुजुर्ग ,अन्य रिश्तेदार आदि बहुत सारे लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने जन्मदिन को यादगार बना दिया। काव्य क्रान्ति मोटिवेशनल, ज्ञानवर्धक, मनोरंजक कविताओं का अनोखा संग्रह है, यह कवियत्री क्रान्ति का प्रथम और एकल काव्य संग्रह है।

इस काव्य संग्रह को लोगों तक पहुंचाने का एकमात्र उद्देश्य लोगों को जागरूक करना और मनोरंजन करना है। इस काव्य संग्रह में अनेक कविताएं हैं-कुछ मोटिवेशनल है, कुछ हास्य और कुछ ज्ञानवर्धक। कहीं कहीं कविताएं मनोरंजक पूर्ण तरीके से प्रस्तुत की गई है जो पाठकों को पसन्द आएगी।

कवियत्री सीतापुर वि.ख.के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय सीतापुर में विज्ञान शिक्षिका के रूप में कार्यरत हैं। कवियत्री क्रांति ने शब्द साहित्य प्रकाशन बिलासपुर के प्रकाशक आद. देवी सिंह एवं उनकी पूरी टीम को तहे दिल से धन्यवाद दिया, जिन्होंने बुक में आकर्षक इंटेरियर और कवर डिजाइन दिया। साथ ही उनके प्रकाशन में मदद करने वाले  प्रशांत व अन्य सहयोगियों को धन्यवाद दिया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news