सूरजपुर

सनलीत कुशवाहा बने जिलाध्यक्ष
17-Jun-2024 9:11 PM
  सनलीत कुशवाहा बने जिलाध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भैयाथान, 17 जून। स्थानीय मंगल भवन में संभाग स्तरीय कुशवाहा समाज की बैठक रखी गई, जिसमें सर्व सहमति से जिला अध्यक्ष सनलीत कुशवाहा को मनोनीत किया गया।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सनलीत कुशवाहा ने समाज के पदाधिकारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि मुझे जिला स्तर पर सहभागिता निभाने का मौका दिया है, वहीं कुशवाहा समाज का इतिहास पुराना है, इसके बावजूद हम आज अपने हक व अधिकार से वंचित हैं। इसे पाने के लिए हम सभी को एकजुट होना होगा।

इस दौरान संभागीय अध्यक्ष सुखदेव मुनि, संपत कुशवाहा,राम नारायण कुशवाहा, ददई कुशवाहा, रूप नारायण कुशवाहा, उमेश कुशवाहा, रामदेव कुशवाहा, सीताराम कुशवाहा,  धर्मजीत कुशवाहा, बसंत कुशवाहा, हरवंश कुशवाहा, धीरेंद्र कुशवाहा, निवास कुशवाहा, अरविंद कुशवाहा, देव चरण कुशवाहा सहित काफी संख्या में कुशवाहा समाज के लोग उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news