सूरजपुर

पंचायत-निकाय चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं से अभी से तैयारी करने का आह्वान
25-Jul-2024 8:38 PM
पंचायत-निकाय चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं से अभी से तैयारी करने का आह्वान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भटगांव, 25 जुलाई। भाजपा प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के आह्वान पर स्थानीय सामुदायिक भवन भटगांव में मंडल भटगांव का विस्तृत कार्यसमिति का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्ज़ी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्र पर पूजा अर्चना कर किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण का वाचन प्रदेश मंत्री भाजपा परमेश्वरी राजवाड़े ने किया।

मोदी जी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर बधाई संदेश एवं प्रस्तावना जिला मंत्री भाजपा अशोक सिंह ने किया। राजनीतिक प्रस्ताव का वाचन मुख्य वक्ता जिला उपाध्यक्ष भाजपा महेश्वर पैंकरा ने किया।

समग्र संगठनात्मक मार्गदर्शन जिला अध्यक्ष भाजपा बाबूलाल अग्रवाल ने किया। पंचायत चुनाव एवं नगरीय निकाय चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं से अभी से तैयारी करने का आह्वान किया। शक्ति केंद्रों में निर्धारित समय सीमा में बैठक संपन्न कराने हेतु निर्देशित किया।

 इस कार्यसमिति में मंडल अध्यक्ष सुभाष राजवाड़े, मंत्री प्रतिनिधि ठाकुर राजवाड़े, मंडल महामंत्री रमेश गुप्ता, आशीष बाजपेई,जगरेलाल यादव, सुरेश पाटले, गिरीश गुप्ता,संतलाल प्रजापति,राजेंद्र तिवारी,शिवनाथ पैंकरा, ज्ञान प्रकाश दुबे,ओंकार सिंह,बीरेंद्र गुप्ता,महरजिया सिंह,पूनम तिवारी एवं मंडल के शक्ति केंद्र प्रभारी एवं ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news