महासमुन्द

कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की बैठक, विभिन्न विषयों पर चर्चा
30-Jun-2024 5:08 PM
कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की बैठक, विभिन्न विषयों पर चर्चा

महासमुंद,30जून। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन विकासखंड सरायपाली की एक विशेष बैठक शासकीय कन्या उच्चतर प्राथमिक  शाला सरायपाली में संयोजक चंद्रहास पात्र के निर्देशानुसार आहूत की गई। फेडरेशन के कोषाध्यक्ष अनिल पटेल, सचिव नेहरू चौधरी ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में स्थानीय स्तर पर विभिन्न समस्याओं पर चर्चा उपरांत निर्णय लिया गया। विभिन्न समस्याओं को लेकर एक प्रतिनिधि मंडल द्वारा बहुत जल्द ब्लॉक और जिला स्तर के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने की बात कही गई।

कर्मचारियों के द्वारा ग्रीष्म अवकाश में किए गए कार्यों को अर्जित अवकाश में नियमानुसार परिवर्तित कर सर्विस बुक में संधारित करनेए सर्विस बुक की द्वितीय प्रति समस्त कर्मचारियों को प्रदान करने, आगामी दिवस में होने वाले युक्ति युक्तकरण में शिक्षकों को पदांकित शाला से 8 किलोमीटर के अंदर ही पदांकित करने, समन्वयकों, दिव्यांगों एवं पति पत्नी को युक्तियुक्त करण से पृथक रखने आदि अनेक विषयों पर चर्चा की गई।

बैठक में भोलानाथ नायक सह संयोजक फेडरेशन, भोजराज पटेल अध्यक्ष तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, किशोर रथ अध्यक्ष शिक्षक संघ, ललित साहू अध्यक्ष छ ग टीचर एसोसिएशन, लव कुमार पटेल अध्यक्ष संयुक्त शिक्षक संघ, चरण साहू जिलाध्यक्ष दिव्यांग संघ, केजुराम पटेल, सत्येंद्र प्रधान, दरस पटेल, राजाराम पटेल प्रदेश प्रवक्ता सहायक शिक्षक फेडरेशन आदि उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news