महासमुन्द

व्यायाम शिक्षकों की बैठक
30-Jun-2024 9:34 PM
व्यायाम शिक्षकों की बैठक

महासमुंद, 30 जून। महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने गुरुवार को विधायक कार्यालय में जिले भर के शासकीय स्कूलों में पदस्थ व्यायाम शिक्षकों की बैठक ली। स्कूल में हो रहे और आगामी दिनों में होने वाली खेल गतिविधियों के संबंध में चर्चा की गई। 

विधायक श्री सिन्हा ने अधिकारियों और व्यायाम शिक्षकों से स्कूलों में खेल मैदान, खेल सामग्री के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि खेल के लिए पहले मैदान आवश्यक है। कई स्कूलों में मैदान नहीं है तो आसपास बड़े मैदान की व्यवस्था कर खेल गतिविधियां संचालित करें। जहां बड़े खेल मैदान हैं वहां प्रतिदिन कितने खेल हो रहे हैं और बच्चे अभ्यास कर रहे हैं कि नहीं इसकी जानकारी भी रखें। उन्होंने व्यायाम शिक्षकों से चर्चा की। कुछ स्कूलों से सामग्री और मैदान समतलीकरण संबंधी मांग रखी गई, जिसपर विधायक ने मांग जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया है। इस दौरान रमेश साहू, जिला शिक्षा अधिकारी मोहन राव सावंत, खेल अधिकारी मनोज घृतलहरे,अंजलि बरमाल व जिलेभर के व्यायाम शिक्षक उपस्थित रहे। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news