महासमुन्द

अभा हिन्दू महासभा करेगा मतांतरण- गौ तस्करी के खिलाफ आवाज बुलंद
30-Jun-2024 4:50 PM
अभा हिन्दू महासभा करेगा मतांतरण- गौ तस्करी के खिलाफ  आवाज बुलंद

 देवराज महासभा युवा इकाई के महासमुंद जिलाध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,30 जून।
अखिल भारत हिन्दू महासभा छत्तीसगढ़ युवा इकाई ने खैरट कला निवासी देवराज बघेल (कैलाश) को महासमुंद का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष मिलन कुमार साहू ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपकर बधाई दी। 

प्रेस क्लब में पत्रवार्ता के दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्री साहू ने बताया कि अखिल भारत हिन्दू महासभा वर्षों से हिन्दू हित में कार्य करती आई है। हिंदू महासभा अयोध्या और काशी की लड़ाई लगातार लड़ते आई है। महासभा का मुख्य उद्देश्य भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित कराना है। पहले भी यह राष्ट हिंदू राष्ट्र था। हिंदू महासभा राजनीतिक पार्टी है और इसमें केवल हिंदू व्यक्ति ही जुड़े हुए हैं। इसके विपरीत भाजपा जरूर हिंदुवाद का राग अलापती है लेकिन उसमें सभी धर्म के लोग शामिल हंै। एक तरह से भाजपा धर्मनिरपेक्ष का पक्षधर है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में इस संगठन को नए सिरे से स्थापित करने के लिए जिलों में युवा संगठनों को तैयार किया जा रहा है।  शीघ्र ही महासमुंद जिले में भी हिंदू महासभा युवा संगठन का विस्तार होगा। हमारा संगठन गौ तस्करी, मतांतरण के खिलाफ  संघर्ष करती है। महासभा के सभी सिपाही राष्ट्र और हिन्दू धर्म के लिए समर्पित हैं। 

उन्होंने बताया जिले में महासभा की सक्रियता बढ़ें इसके लिए देवराज बघेल को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है और जल्द ही श्री बघेल अपनी कार्यकारिणी तैयार कर जिले को हिन्दू हित की आवाज बुलंद करेंगे। श्री साहू ने बताया कि महासभा एक राजनैतिक पार्टी है। पिछले विधानसभा में महासभा की ओर से प्रदेश के विभिन्न विधानसभा से हमारे प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। प्रदेश के दुर्ग, रायपुर,बालोद, महासमुंद, रायगढ़, बिलासपुर में हमारे सिपाही गौ रक्षा,हिन्दू धर्म की रक्षा के लिए काम कर रहे हैं।

 उन्होंने बताया कि अखिल भारत हिन्दू सभा का इतिहास बहुत पुराना है। तब से लेकर हमारी एक ही मांग है भारत को एक हिन्दू राष्ट्र घोषित किया जाए और इसके लिए हम हमेशा से ही मुखर रहे हैं।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news