महासमुन्द
परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
27-Jul-2024 3:18 PM
महासमुंद,27 जुलाई। डिप्टी कलेक्टर मनोज कुमार खांडे, जिला शिक्षा अधिकारी मोहन राव सावंत तथा सहायक संचालक शिक्षा नंदकिशोर सिन्हा ने शासकीय आशीबाई गोलछा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 10वीं और 12वीं की पूरक परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। जहां परीक्षा शांतिपूर्ण संचालित होना पाया। इस दौरान प्रयोगशाला का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान भौतिकी प्रयोगशाला अत्यंत अव्यवस्थित, अस्त-व्यस्त तथा गंदगीपूर्ण पाया गया। प्रयोगशाला की विभिन्न सामग्रियां आलमारी में बंद पायी गई। इस पर जिला शिक्षा अधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने प्राचार्य जीआर सिन्हा तथा व्याख्याता कीर्तन साहू को दो दिवस के अंदर प्रयोगशाला को साफ. सुथरा तथा व्यवस्थित करने के निर्देश दिए।