महासमुन्द

महासमुंद की 292 पंचायतें टीबी मुक्त घोषित
27-Jul-2024 3:21 PM
महासमुंद की 292 पंचायतें टीबी मुक्त घोषित

महासमुंद,27 जुलाई। महासमुंद जिले की 292 पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया है। इस उपलब्धि के लिए भारत सरकार ने इन पंचायतों को टीबी मुक्त पंचायत प्रमाण पत्र प्रदान किया है। इस महत्वपूर्ण मील के पत्थर पर कलेक्टर प्रभात मलिक ने सभी संबंधित अधिकारियों, स्वास्थ्य कर्मियों और ग्रामीणों को बधाई दी है। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत बन जिले ने 2025 तक टीबी उन्मूलन का  लक्ष्य निर्धारित किया है। यह लक्ष्य संयुक्त में राष्ट्र संघ के सतत विकास लक्ष्यों उप एसडीजी द्वारा निर्धारित समय सीमा 2030 से पांच वर्ष पहले हासिल करने का है। कलेक्टर प्रभात मलिक ने कहा कि यह सफलता सामुदायिक सहभागिता और प्रभावी स्वास्थ्य सेवाओं के परिणामस्वरूपभारत सरकार से मिले प्रमाण पत्र कलेक्टर प्रदान करेंगे पंचायतों को संभव हो सकी है। 

कलेक्टर ने कहा है कि टीबी उन्मूलन के इस अभियान में जिले के स्वास्थ्य विभाग, पंचायत प्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों और ग्रामीणों ने मिलकर मेहनत की है। नियमित जांच, समय पर उपचार और जन जागरूकता अभियानों के माध्यम से टीबी के मामलों की पहचान और उपचार संभव हो सका। जिले के इस प्रयास से अन्य जिलों को भी प्रेरणा मिलेगी और वे भी टीबी उन्मूलन के लक्ष्य की ओर तेजी से अग्रसर होंगे। महासमुंद जिले के जिन 292 पंचायतों ने मान्य संकेतकों का मापन एवं सत्यापन कर टीबी उन्मूलन के लक्ष्यों को प्राप्त किया। इस उपलब्धि के परिणाम स्वरूप राज्य में महासमुंद जिले ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। टीबी मुक्त ग्राम पंचायत का प्रमाण पत्र जिला कलेक्टर प्रभात मलिक द्वारा चयनित पंचायतों को प्रदान किया जाएगा। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news