महासमुन्द

कांग्रेस भवन में महिला सशक्तिकरण महोत्सव कार्यक्रम 5 को
03-Jan-2021 9:02 PM
 कांग्रेस भवन में महिला सशक्तिकरण महोत्सव कार्यक्रम 5 को

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुन्द, 3 जनवरी। नारी शक्ति को सशक्त करने हेतु महासमुन्द विधायक विनोद चंद्राकर ने 5 जनवरी दिन सोमवार को कांग्रेस भवन महासमुन्द में महिला सशक्तिकरण महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया है। जिसमें विभिन्न पारंपरिक खेलों एवं व्यंजन कार्यक्रम में संपूर्ण महासमुन्द विधानसभा की महिलाएंं भाग लेंगी।

आयोजन को सफल बनाने हेतु विधायक कार्यालय महासमुन्द में ग्रामीण एवं शहरी महिलाओं के साथ बैठक ली गई। कार्यक्रम का संचालन बेहतर ढंग से हो सके इसके लिये महिलाओं को आयोजित होने वाले महिला सशक्तिकरण महोत्सव के लिये जिम्मेदारियां सौंपी गयी। बैठक में विधायक विनोद चंद्राकर उपस्थित रहे। विधायक विनोद चंद्राकर ने कहा कि नारी शक्ति विश्व की प्रमुख शक्ति है, और इसी नारी शक्ति के उत्थान, महिलाओं के मनोबल को बढ़ाने के लिये इस प्रकार का आयोजन महत्वपुर्ण हो जाता है। उन्होंने कहा कि खेल मानसिक एवं शारीरिक सबलता प्रदान करता है। अपने गृहस्थ जीवन में व्यस्त महिलाओं के लिये यह खेल कार्यक्रम भी महिलाओं के लिये लाभकारी साबित होगा साथ ही वे अपनी कलाओं का प्रदर्शन कर पायेंगी। महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी होने का मनोबल प्रदान होगा।

श्री चंद्राकर ने कहा कि उक्त कार्यक्रम में महिलाओं को छग सरकार द्वारा महिला उत्थान हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी मिलेगी साथ ही महिलाअेां के रोजगार के लिये विभिन्न विषयों में चर्चा की जायेगी। विधायक  विनोद चंद्राकर ने महिला सशक्तिकरण महोत्सव कार्यक्रम में महिलाओं को सम्मिलित होने की अपील की है।

बैठक में प्रमुख रूप से सुधा पिंचा, विमला चंद्राकर, निरंजना चंद्राकर, सरिता साहू, एजाज जैफरा नकवी, तारिणी, द्रौपदी चंद्राकर, शकुन चंद्राकर, सुलेखा शर्मा, सुल्ताना खान, डाकेश्वरी चंद्राकर, हाजरा निशा खान, रागिनी चंद्राकर, रूपा भारती, उषा चौहान, विमला सोनी, हेमा पटवा, रंजना साहू, कुन्ती देवांगन, अन्नपूर्णा देवांगन, रोशना डेविड, मधु शर्मा, कामनी चंद्राकर, लता कैलाश चंद्राकर, तारा चंद्राकर, भारती सोनी, आरती सोनवानी, लीना टंडन उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news