महासमुन्द

महासमुंद में बारिश, अगले 24 घंटे में अच्छी बारिश का पूर्वानुमान
04-Jul-2024 2:18 PM
महासमुंद में बारिश, अगले 24 घंटे में अच्छी बारिश का पूर्वानुमान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,4 जुलाई। आज सुबह छह बजे से 9 बजे तक महासमुंद में अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में अच्छी बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। सप्ताह भर पूर्व जुलाई के प्रथम सप्ताह से ही मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी दे दी थी। इन दिनों रबी फसल के लिए खेतों में पानी की अति आवश्यकता है।

मिली जानकारी के अनुसार विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार एक द्रोणिका मध्य गुजरात से पूर्वी विदर्भ तक 3.1 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। एक पूर्व पश्चिम द्रोणिका उत्तर.पश्चिम राजस्थान से मणिपुर तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी तथा उससे लगे उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर 1.5 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

कृषि विज्ञान केन्द्र भलेसर के वरिष्ठ वैज्ञानिक श्री वर्मा के मुताबिक ने बारिश के चलते 1-2 स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने, वज्रपात होने तथा भारी वर्षा होने की भी संभावना है। साथ ही अधिकतम तापमान में गिरावट संभावित है। भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यत: दक्षिण छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है।

अगले पांच दिनों तक अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना बनी हुई है।  कृषि अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार साधन संपन्न किसान पहले ही 9 हजार हेक्टेयर में बोनी कर चुके हैं। अब मानसून पर आश्रित किसानों के लिए यह बहुत अच्छा समय है। सही समय में किसानों के पक्ष में अच्छा बतर बना है। जिले में अब तक 149.5 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई है। सर्वाधिक वर्षा महासमुंद तहसील में 220.4 मिलीमीटर है। महासमुंद जिले में चालू मानसून के दौरान 01 जून 2024 से अब तक 149.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू.अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार जिले में सर्वाधिक औसत वर्षा महासमुंद तहसील में 220.4 मिलीमीटर, बसना में 177.6 मिलीमीटर, सरायपाली में 157.6 मिलीमीटर, बागबाहरा में 133.2 मिलीमीटर,  पिथौरा में 130.0 मिलीमीटर और सबसे कम वर्षा 78.3 मिलीमीटर कोमाखान तहसील में दर्ज की गई। कल 3 जुलाई को 5.0 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। जिले के तहसीलवार वर्षा में बसना तहसील में 15.9 मिलीमीटर, सरायपाली में 12.6 मिलीमीटर, महासमुंद में 1.3 मिलीमीटर और सबसे कम वर्षा 0.4 मिलीमीटर पिथौरा तहसील में दर्ज की गई।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news