महासमुन्द
राहुल का पुतला फूंका
04-Jul-2024 2:15 PM
![राहुल का पुतला फूंका राहुल का पुतला फूंका](https://dailychhattisgarh.com/uploads/chhattisgarh_article/1720082737hoto-6.jpg)
महासमुंद,4 जुलाई। विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल ने 3 जुलाई को लोकसभा के सांसद व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के द्वारा संसद में हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाते हुए दिए गए विवादित बयान के विरोध में पुतला दहन किया। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रशेखर वर्मा, राजीव लोचन महाराज, धर्मेंद्र महोबिया, हर्ष चंद्राकर, दानेश्वर सिन्हा, विजय महतो,धनेंद्र चंद्राकर, हर्ष गुप्ता, जय तंबोली, राहुल गुप्ता, जयंत यादव, नरेश नायक, अतीत तिवारी, कान्हा प्रधान आद सैकड़ों लोग शामिल थे।