महासमुन्द

गुरु ही उन्नत राष्ट्र निर्माण की पहली सीढ़ी-राशि
04-Jul-2024 2:37 PM
गुरु ही उन्नत राष्ट्र निर्माण  की पहली सीढ़ी-राशि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 4 जुलाई। सफल नागरिक निर्माण की पहली पाठशाला में गुरुओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। गुरु ही उन्नत राष्ट्र निर्माण की पहली व निर्णायक सीढ़ी है। उक्त बातें संस्कार इंग्लिश पब्लिक स्कूल के शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के मुख्य आसंदी से नपा अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने कही।

श्रीमती महिलांग ने सफल नागरिक निर्माण में गुरुजनों की महत्वपूर्ण भूमिका बताते हुए उन्नत राष्ट्र निर्माण का प्रमुख सहायक बताया। अपने शिक्षण काल से शिक्षक काल तक का स्मरण करते हुए अनेक प्रसंगों को नव प्रवेशी बच्चो को बताया व शाला समिति के सदस्य मनोहर महंती जी को शिक्षा जगत में योगदान के लिएज्नगर गुरुकुल का प्रमुख बताया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे व्याख्याता कौशल शुक्ला ने प्रवेश उत्सव के बारे में विस्तार से जानकारी दी व उसके महत्व को विस्तार से बताया।

शिक्षा शालां समिति के सदस्य उद्यमी पारस चोपड़ा ने संस्था के विस्तृत विकास व अब तक की उपलब्धियों के सबंध में विस्तृत जानकारी दी। मंच पर अतिथि के रुप मे शाला समिति सदस्य मनोहर पींचा अरुण जोशी प्राचार्य नैना श्रीवास्तव नीरज परोहा मौजूद थे।

 मुख्य अतिथि नपा अध्यक्ष श्रीमती महिलांग व अन्य अतिथियों के द्वारा नवप्रवेशी बच्चों को पाठ्य पुस्तकें, गणवेश व मिष्ठान का वितरण किया गया। कार्यक्रम संचालन शाला शिक्षिका श्रीमती सोनी ने किया। कार्यक्रम में शाला परिवार की भावना गांधी किरण चंद्राकर ,चंद्राकर मैडम व पालक उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news