महासमुन्द

पद्मा-नवलीन का राष्ट्रीय तीरंदाजी अकादमी में चयन, ट्रेनिंग पर गई
04-Jul-2024 2:03 PM
पद्मा-नवलीन का राष्ट्रीय तीरंदाजी अकादमी में चयन,  ट्रेनिंग पर गई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
महासमुंद,4 जुलाई।
महासमुंद जिले के बागबाहरा ब्लॉक की रहने वाली नवलीन और पद्मा साहू का चयन राष्ट्रीय तीरंदाजी अकादमी में हुआ है। दो दिन पहले ही दोनों ही खिलाड़ी अकादमी में ट्रेनिंग के लिए हरियाणा और महाराष्ट्र के लिए रवाना हुई हैं।

जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार धृतलहरे ने बताया कि दोनों खिलाडिय़ों  का चयन राष्ट्रीय अकादमी में हुआ है। दोनों ही खिलाड़ी ग्रामीण इलाके की रहने वाली हैं। वे शुरुआत में 5 किमी दूर से तीरंदाजी सीखने के लिए सेंटर में आती थी। कोलकाता, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात समेत कई राज्यों में नेशनल में हिस्सा ले चुकी दोनों महिला खिलाडिय़ों को कई मेडल मिले हैं। अब इंटरनेशनल की दौड़ में तिरंदाजी में इन्हें स्पेशल ट्रेनिंग दी जाएगी। यहां वे पढ़ाई के साथ अपनी खेल की तैयारी भी करेंगी। 

मालूम हो कि वर्तमान में जिले के एकलव्य आवासीय विद्यालय में भोरिंग में 60 से अधिक खिलाडिय़ों को ट्रेनिंग दी जा रही है। खिलाडिय़ों के  चयन से प्रेरित होकर अब ग्रामीण इलाके से बड़ी संख्या में पढऩे वाली छात्राएं सुबह शाम ट्रेनिंग लेने पहुंच रही हंै। कोच एवन कुमार साहू यहां स्पेशल ट्रेनिंग देकर खेल की बारीकी सिखा रहे हैं। बीते 1 साल में अब तक 17 खिलाडिय़ों का चयन राज्य स्तर में हुआ है। नेशनल में 8 खिलाडिय़ों चयन हुआ है।

जिला खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे ने बताया कि जिले के दो खिलाडिय़ों का चयन पैरा एथलेटिक्स में चयन हुआ है। इनमें सुखदेव केवल और निखिल यादव शामिल है। ये दोनों खिलाड़ी आंख से ब्लाइंड हंै। खिलाडिय़ों को प्रशिक्षकों के द्वारा बेंगलुरु में ट्रेनिंग दी जाएगी। कल बुधवार को खेल विभाग के द्वारा चयनित खिलाडिय़ों को गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर व्यायाम शिक्षक सुनिल कुमार भोई, सेवन दास मानिकपुरी, ऋषि साहू, एवन साहू, बॉल आश्रम बिहाझर अधीक्षक पुनेन्द्र चंद्राकर, पिरित साहू, भोज साहू आदि मौजूद थे।

जिले के चार खिलाडिय़ों का चयन खेल अकादमी बिलासपुर में हुआ है। खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ  एक्सीलेंस बिलासपुर के लिए राज्य स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन बहतराई बिलासपुर में 19 से 22 जून तक हुआ। इसमें 13 से 17 साल के बालक बालिका तीरदांजी, हॉकी, एथलेटिक्स और बालिका कबड्डी अकादमी के आयोजित किया गया था। जिसमें हॉकी में नीरज ध्रुव, एथलेटिक्स में गजेंद्र ठाकुर, तीरंदाजी में डोमेश्वरी साहू और यामिनी धीवर का चयन हुआ हैं। यहां न केवल बच्चों को ट्रेनिंग दी जाएगी। बल्कि सरकार द्वारा पढ़ाई का खर्च भी उठाया जाएगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news