धमतरी

माघी पूर्णिमा से पहले विस्तारित रूद्री घाट को विधायक ने दिये पूर्ण करने निर्देश
20-Jan-2021 4:37 PM
माघी पूर्णिमा से पहले विस्तारित रूद्री घाट को विधायक ने दिये पूर्ण करने निर्देश

धमतरी, 20 जनवरी। माघी पूर्णिमा से पहले विस्तारित रूद्री घाट को विधायक ने पूर्ण करने निर्देश दिये। घाट को विस्तार देने के कार्य का भूमि पूजन बीते दिनों किया गया। जिस पर संज्ञान लेते हुए विधायक श्रीमती साहू स्वयं निर्माण स्थल पर पहुंच कर कार्य की प्रगति की जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आगामी दिनों में इस तट पर पूर्णिमा का मेला लगना है, उससे पूर्व यह घाट पूर्णता मूर्त रूप में आकार ले ले यही इस मेले के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने वाला होगा।  गौरतलब है कि विधायक ने अपने स्वयं के निधि के समायोजन पश्चात घाट को नवसृजित करने हेतु योगदान देने की पहल की थी। 

इस अवसर पर नगर निगम पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष चेतन हिंदूजा, शहर मण्डल अध्यक्ष विजय साहू, जनपद उपाध्यक्ष अवनेंद्र साहू, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजीव सिन्हा, पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रियंका सिन्हा, पूर्व जनपद सदस्य डीपेंद्र साहू सरपंच अनीता यादव, सरिता यादव, ममता सिन्हा, वीरेंद्र साहू, दौलत वाधवानी, आषीश शर्मा उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news