धमतरी

कुरुद के पूर्व विधायक एवं दो भाजपा नेताओं का निधन
18-Apr-2021 6:31 PM
कुरुद के पूर्व विधायक एवं दो भाजपा नेताओं का निधन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 18 अपै्रल। 
सिनियर कांग्रेसी नेता एवं कुरूद के पूर्व विधायक सोमप्रकाश गिरी का शनिवार को निधन हो गया। रविवार को वरिष्ठ भाजपा नेता प्रवीण चंद्राकर,देवनाथ साहू का निधन हो गया। सार्वजनिक जीवन के इन बड़े हस्ताक्षरों का असमय चले जाने से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

ग्राम मरौद में रहने वाले सोम प्रकाश गिरी का जन्म 1 दिसम्बर 1932 में हुआ था। आरआरएस फिर जनसंघ, भारतीय जनता पार्टी  में रहते हुए वे वर्ष 77 -78 में  रायपुर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष भी रहे। भाजपा के टिकट पर  तीसरी बार चुनाव लडक़र वे 1990 में कुुुरुद विधायक बने। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद श्री गिरी अजीत जोगी से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। 

रविवार को मार्कफ्रेड के पूर्व अध्यक्ष कुरुद निवासी  प्रवीण चन्द्राकर 63 वर्ष तथा भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष ग्राम राखी निवासी देवनाथ साहू का निधन हो गया। पार्टी के दो दिग्गज नेताओं के आकस्मिक देहावसान से पार्टी कार्यकर्ताओं  में शोक की लहर दौड़ गई है। 

मिली जानकारी के मुताबिक दाऊ प्रवीण चन्द्राकर रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। भाजपा संगठन के साथ साथ वे सहकारिता जगत के बड़े हस्ताक्षरों में गिने जाते थे। वर्तमान में  वे धमतरी जिला सहकारी संघ के अध्यक्ष थे । इसी तरह भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहू 65 वर्ष का रविवार सुबह निधन हो गया। सार्वजनिक जीवन में योगदान देने वाले बड़े नेताओं के असमय चले जाने पर  विधायक अजय चंद्राकर सहित कांग्रेस और भाजपा नेताओं ने शोक व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए अपूरणीय छति बताया है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news