विचार / लेख

कमाल की कमला हैरिस
22-Jul-2024 12:28 PM
कमाल की कमला हैरिस

-अपूर्व भारद्वाज
आप कल सुबह जब मेरी यह पोस्ट पढ़ रहे होंगे तो सुबह के अखबार में बाइडेन की बड़ी-बड़ी तस्वीरों के साथ उनके विश्व की सबसे ताकतवर देश अमेरिका के राष्ट्रपति की उम्मीदवारी छोडऩे की खबर होगी लेकिन मेरे लिए वो खबर महत्वपूर्ण नहीं है। 

मेरे लिए इस चुनाव की सबसे बड़ी खबर है कमला हैरिस का राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनना है जो अमेरिका के 244 साल के इतिहास में नहीं हुआ है। कमला अमेरिकी इतिहास के पहली महिला अश्ववेत राष्ट्रपति बन सकती है। 

पिछले चुनाव में कमला हैरिस को उपराष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाने से पहले बाइडन का चुनाव अभियान ढीला-ढाला चल रहा था लेकिन कमला हैरिस के उम्मीदवार बनने के बाद पूरे एशियन और अफ्रीकन समुदाय का समर्थन बाइडन को मिल गया।

अफ्रीकन मूल के अश्वेत की संख्या 13 फीसदी है जिसमें से 87 फीसद मत  डेमोक्रेटिक पार्टी को गया है। कैलीफोर्निया 55 इलेक्टरल वोट के साथ सबसे बड़ा राज्य है जहाँ से कमला हैरिस खुद सांसद हैं। उस कैलीफोर्निया में बाइडन को लगभग 65 फीसद वोट मिला है जो पिछली बार हिलेरी क्लिंटन को भी नहीं मिला था। कमला हैरिस ने इस चुनाव की दिशा बदल दी थी।

कमला हैरिस कमाल की नेता है। उन्होंने अश्ववेत जार्ज फ्लॉयड की मौत के बाद ‘ब्लेक लाइव्स मैटर्स’ जैसा अभियान चलाया और पूरे अमेरिका को बताया कि किसी देश का लोकतंत्र तभी बच सकता है जब उसके नागरिकों के बीच नस्ल, भाषा, प्रान्त और धर्म के नाम पर कोई भेदभाव न हो और जिस देश के नेता मानवीय मूल्यों की रक्षा करने में पीछे न हटे वो ही सच्चा लोकतंत्र  होता है।

भारतीय मूल की माँ और अफ्रीकन मूल के पिता की इस संतान ने पूरे विश्व के सामने भारत की ज्ञान और नेतृत्व शक्ति का परिचय कराया था। 

कमला हैरिस ने अगस्त में एक भाषण देते हुए बेकर मोटले, फैनी लू हैमर और शिरीष चिशोल्म जैसी अमेरिकन महिलाओं का जिक्र करते हुए कहा था कि मैं यहां तक पहुंच सकी हूं उसके पीछे इन महान हस्तियों का संघर्ष है। महिलाओं और पुरुषों में समानता, स्वतंत्रता और सभी के लिए न्याय होना चाहिए। 

अमेरिका के राष्ट्रपति का चुनाव एक सामान्य चुनाव नहीं था। यह अमेरिका में लोकतंत्र को बचाने के लिए जंग थी जो लोकतांत्रिक ताकतों ने जीत ली थी। एक महिला ने अमेरिका के लोकतंत्र को बचा लिया था। कमला हैरिस ने सचमुच कमाल कर दिया था। मुझे उम्मीद है आप फिर कमाल करेगी बहुत बहुत बधाई।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news