बेमेतरा

डिजिटल सदस्यता के लिए कांग्रेसी बहा रहे पसीना, प्रज्ञा ने दी घर-घर दस्तक
12-Mar-2022 6:05 PM
डिजिटल सदस्यता के लिए कांग्रेसी बहा रहे पसीना, प्रज्ञा ने दी घर-घर दस्तक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 12 मार्च।
पांच राज्यों के चुनावी हार से निराश, कांग्रेसी नेताओं ने घर घर दस्तक दे कर सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाने कोई कोर कसर नही छोडऩे की ठान ली है, जिला पंचायत सदस्य प्रज्ञा निर्वाणी घर घर जा कर महिलाओ से मिल कांग्रेस संगठन से जुडऩे प्रेरित कर रही हैं, घर के महिला, पुरुष और वयस्क मतदाताओं को मोबाइल के माध्यम से  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नए सदस्य बनाने के लिए जिला पंचायत सदस्य देर शाम तक भी घरों में पहुँच रही हैं।

उन्होंने कहा कि पहले वो भूपेश बघेल सरकार की जान कल्याण कारी योजनाओ को बताती है,किस तरह ये सरकार किसान और युवाओं ,महिलाओ के लिए योजना बना रही है, गोबर खरीदी से लेकर किसान न्याय योजना और राजीव मितान क्लब की चर्चा करती हैं और फिर कहती हैं कि अगर यही सरकार हमे दुबारा बनाना है तो आप लोगो को इस पार्टी की डिजिटल सदस्यता अभियान से जुडऩा चाहिए, लगभग 20 से 25 मिनट में घर और आस पास के रखने वाले महिलाओ को एकत्रित कर उन्हें कांग्रेस पार्टी के नए प्राथमिक सदस्य के रूप में जोड़ लेती हूं,  यह डिजिटल सदस्यता है तो अगर किसी जगह इंटरनेट की दिक्कत आती है तो आँगन या बाहर निकलना पड़ता है।

प्रज्ञा निर्वाणी ने बताया कि उन्होंने नवगांव, खुड़मुड़ी के बस्ती में जाकर महिलाओ को सदस्यता दिलवाई है,इसी बहाने सबके घर मे मुलाकात भी हो जाती है और गाँव के समस्याओं से भी रुबरु होती हूँ, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, असंगठित कामगार कांग्रेस के अध्यक्ष आलोक पांडेय, किसान कांग्रेस के अध्यक्ष राम विलास साहू जिला अध्यक्ष बंशी पटेल और महिला कांग्रेस अध्यक्ष कविता साहू ने भी चर्चा कर सदस्यता अभियान को गति देने कहा है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news