बेमेतरा

दिव्यांग महिलाओं को स्वरोजगार से जोडऩे के लिए समाजसेवियों ने किया सिलाई मशीन का वितरण
19-May-2022 2:41 PM
दिव्यांग महिलाओं को स्वरोजगार से जोडऩे के लिए समाजसेवियों ने किया सिलाई मशीन का वितरण

बेमेतरा, 19 मई। बीते दिनों जिला मुख्यालय में जन सहयोग से पांच दिव्यांग जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। इस विवाह समारोह में किसान नेता योगेश तिवारी, समाजसेवी ताराचंद माहेश्वरी और सुरेंद्र छाबड़ा की भूमिका और मदद सराहनीय रही। अब इन दिव्यांग जोड़ों को सुखी दांपत्य जीवन निर्वाह के लिए स्वरोजगार से जोडऩे सिलाई मशीन का वितरण किया गया।

इस संबंध में किसान नेता योगेश तिवारी ने बताया कि हमारा संयुक्त प्रयास दिव्यांग जोड़ों के सिर्फ विवाह तक सीमित नहीं है उनके जीवन को और बेहतर कैसे किया जाए इसके भी प्रयास जारी हैं।  इसी कड़ी में दिव्यांग जोड़ो में महिलाओं को रोजगार से जोडऩे सिलाई मशीन बांटी गई है। हर दिव्यांग की एक खूबी होती है पुरुष दिव्यांग घर से बाहर या घर में रहकर तो रोजगार के जरिए आजीविका चलाते हैं।

इसमें उनकी पत्नी सिलाई कढ़ाई के जरिए घर खर्चे में मदद कर सकती है। इसलिए सिलाई मशीन वितरण की पहल की गई। इन दिव्यांग जोड़ों के जीवन को बेहतर करने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। अभी यह शुरुआत है आगे भी जन सरोकार के कार्य संपादित किए जाएंगे।

दिव्यांग बिंदा यादव खिलोरा, प्रदेशनीन साहू खिलोरा, अनीता साहू मोहभठ्ठा, कोदवा जगेश्वरी निषाद डंगनिया, सरस्वती साहू घठोली को सिलाई मशीन बांटी गई है। इस दौरान निसक्तजन सेवा संघ जिला बेमेतरा अध्यक्ष रामलाल साहू, कुंजीलाल दुबे, सुरेंद्र साहू, नीलकुमार बघेल, मनमोहन सिंह वर्मा, आत्माराम पटेल आदि उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news