महासमुन्द

आंधी-तूफान, गरज-चमक के साथ तेज बारिश, जिला मुख्यालय में घंटों ब्लैक आउट
19-May-2022 3:46 PM
आंधी-तूफान, गरज-चमक के साथ तेज बारिश, जिला मुख्यालय में घंटों ब्लैक आउट

बिजली विभाग के शहर जेई एसके भगत ने बताया कि ट्रिपिंग के कारण बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,19 मई।
कल शाम आंधी तूफान, गरज चमक के साथ तेज बारिश हुई। इस दौरान महासमुंद शहर में दो घंटे बिली गुल रही। आज सुबह से आसमान में घने बादल हैं। समाचार लिखते तक सुबह के 9 बजे हैं लेकिन सूर्य नहीं निकला है। दो अलग-अलग द्रोणिकाओं के असर से जिले में कल बुधवार को दिनभर तेज धूप व उमस ने लोगों को परेशान किया। लेकिन शाम शाम होते ही मौसम में बदलाव हुआ और गरज-चमक के साथ करीब घंटे भर तेज बारिश हुई। बारिश के बाद रात में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं अधिकतम तापमान में भी गिरावट की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार इन दिनों दो द्रोणिका का प्रभाव जिले में है और इसी के असर के चलते शाम होते ही मौसम में बदलाव देखने को मिला। शाम 6.30 बजे के करीब आधे घंटे तक तूफान का असर देखने को मिला। इसके आधे घंटे बाद शाम 7 बजे तेज बारिश शुरू हो गई, जो रात 8.30 बजे तक जारी रही। आंधी-तूफान के चलते शहर में करीब दो घंटे बिजली व्यवस्था प्रभावित रही। बिजली विभाग का कहना है कि ट्रिपिंग के कारण बिजली गुल हो गई छी। मौसम साफ  होने के बाद विद्युत व्यवस्था बहाल की गई।

मौसम में आए बदलाव का असर बिजली विभाग पर भी पड़ा है। इसके चलते बार-बार आ रही ट्रिपिंग के चलते कई इलाकों में घंटों बिजली बंद रही। जानकारी अनुसार शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी घंटेभर बिजली व्यवस्था प्रभावित रही। बिजली विभाग के शहर जेई एसके भगत ने बताया कि ट्रिपिंग के कारण बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई। मौसम में सुधार होने के बाद इसमें सुधार किया गया और बिजली व्यवस्था सुचारू की गई।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news