राजनांदगांव

पदयात्रा के उद्देश्य को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प
15-Sep-2022 4:28 PM
पदयात्रा के उद्देश्य को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस की मासिक बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 15 सितंबर।
शहर कांग्रेस दक्षिण ब्लॉक की मासिक समन्वयक बैठक 14 सितंबर को सुबह 10.30 बजे कांग्रेस भवन में शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा की उपस्थिति में ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

दक्षिण ब्लॉक उपाध्यक्ष महेश अग्रवाल ने बताया कि बैठक में शहर अध्यक्ष श्री छाबड़ा ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व राहुल गांधी द्वारा आयोजित भारत जोड़ो पदयात्रा के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों को भारत जोड़ो पदयात्रा के उद्देश्य को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी। इसी क्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री शारदा तिवारी ने बढ़ती महंगाई पर चिंता व्यक्त करते कहा कि केंद्र की गलत नीतियों से आम जनता को अवगत कराना जरूरी है। बैठक में दक्षिण ब्लॉक उपाध्यक्ष राकेश कुमार एवं संयुक्त महामंत्री अवधेश प्रजाति ने अपने विचार रखे।  

बैठक का संचालन करते ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर जो भी तिथि भारत जोड़ो पदयात्रा में सहभागी बनने पदयात्रा को ब्लॉकवार जो भी तिथि जारी होगी, उसमें पूरे जोश के साथ ब्लॉक के अंदर इस यात्रा के उद्देश्य भाईचारा केंद्र की गलत नीतियों के कारण बढ़ती महंगाई एवं बेरोजगारी के कारणों को जनता के पास पहुंचाने का संकल्प लेते हैं।  बैठक पश्चात कांग्रेस भवन में परम तपस्वी संत शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज के देवलोक गमन पर 2 मिनट की मौन श्रद्धांजलि दी गई।

बैठक में फिरोज अंसारी, अनीश जैन, राजू खान, मनीष गौतम, प्रतिमा बंजारे, राजेश चौहान, महेश अग्रवाल, गंगाबाई साहू, विष्णु सिन्हा, अतुल शर्मा, लखु रूचंदानी, साबिर जिंदरान, नारायण सोनी, जसबीर सिंह भाटिया, शब्बीर हुसैन, खिलेश बंजारे,  जितेश सिमनकर, मोहन चुनुरकर, संतोष हटवार, मोहसिन कुरेशी, दुर्गेश धीवर, गजेंद्र शर्मा, अनिल सिन्हा, कुशल रजक, विश्वकला सहोरे, जाहिद रिजवी, घनश्याम श्रीरंगे, मोहम्मद इकबाल सहित अन्य कांग्रेसी शामिल थे। आभार प्रदर्शन दक्षिण ब्लॉक महामंत्री राजेश चौहान ने किया।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news