महासमुन्द

नवागांव में डांस प्रतियोगिता 28 को
23-Sep-2022 3:04 PM
नवागांव में डांस प्रतियोगिता 28 को

महासमुंद, 23 सितम्बर। नव युवक डांस समिति ग्राम नवागांव के द्वारा गांव में डांस प्रतियोगिता का आयोजन 28 सितंबर को होगा। कार्यक्रम की
अध्यक्षता नगर पालिका सभापति निखिलकांत साहू व जनपद सदस्य राजू ध्रुव करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में नवागांव सरपंच गंगाराम दीवान, उप सरपंच व्यासनारायण, पूर्व जनपद सदस्य चमन ध्रुव उपस्थित रहेंगे। इनके अलावा मुनु दाऊ पटेल, विजय डहरिया, मणी जांगड़े, मनहरण सिन्हा, मोहन सिन्हा, मोहन निर्मलकर, नारायण ध्रुव, पुरण लाल निषाद भी मौजूद रहेेंगे। डांस में प्रवेश के लिए प्रवेश शुल्क रखा गया है। ग्रुप डांस के लिए 101 व एकल के लिए 51 रुपए निर्धारित है। ग्रुप डांस में प्रथम आने वाले टीम को 7001, द्वितीय को  5001 एवं तृतीय पुरस्कार 3001 रुपए है।  वहीं एकल डांस में प्रथम पुरस्कार 3001, द्वितीय पुरस्कार 2001 एवं तृतीय पुरस्कार 1001 रुपए है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news