राजनांदगांव
![4 प्लास्टिक विक्रेताओं पर 8 हजार का जुर्माना 4 प्लास्टिक विक्रेताओं पर 8 हजार का जुर्माना](https://dailychhattisgarh.com/uploads/chhattisgarh_article/1681900148jn__5.jpg)
6 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 19 अप्रैल। सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाए जाने कार्रवाई पर नगर निगम सख्ती बरत रही है और प्रतिदिन अभियान चलाकर प्रतिबंधित प्लास्टिक विक्रय एवं उपयोग पर कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को प्रतिबंधित प्लास्टिक का विक्रय करने एवं उपयोग करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई करते 4 प्लास्टिक विक्रेताओं से 8 हजार रुपए जुर्माना कर 6 किलो पालीथिन जब्त करने की कार्रवाई की।
उल्लेखनीय है कि पर्यावरण संरक्षण एवं प्रत्येक व्यक्ति व पशु-पक्षियों को प्लास्टिक के नुकसान से बचाने शासन द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध करने कड़े कदम उठा रही है।
नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने प्लास्टिक से होने वाले नुकसान पर कहा कि आज प्लास्टिक पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ मानव जीवन सहित जीव-जन्तु के स्वास्थ्य पर सीधा प्रभाव डाल रहा है, नुकसान से बचाने शासन द्वारा इसके विक्रय एवं उपयोग पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है। शासन मंशानुरूप नगर निगम का स्वास्थ्य अमला शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग एवं विक्रय नहीं करने प्रतिदिन समझाईस दे रहे हैं। समझाईस उपरांत विक्रय व उपयोग करते पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जा रही हैै। कार्रवाई की कड़ी में पुराना गंज चौक के 4 प्लास्टिक विक्रेताओं में सतगुरू पॉलिस्टिक से 3 हजार, आरके ट्रेडर्स व नवकार ट्रेडर्स से 2-2 हजार एवं बजाज पॉलिस्टिक से 1 हजार रुपए इस प्रकार कुल 8 हजार रुपए अर्थदंड वसूला गया एवं 6 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त की गयी। उक्त अभियान प्रतिदिन जारी रहेगी।
आयुक्त चतुर्वेदी ने व्यापारियों से अपील करते कहा कि अपने प्रतिष्ठानों की नियमित साफ-सफाई रखे एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का विक्रय व उपयोग न करें। उन्होंने नागरिकों से अपील करते कहा कि वे प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करते जब भी घर से निकले कपड़े के थैला लेकर निकले तथा लोगों को भी इसके लिए समझाईश दें, ताकि प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभाव से बचा जा सके।