राजनांदगांव

सम्मेलन में मातृशक्ति समूहों का सम्मान
04-Sep-2023 4:25 PM
सम्मेलन में मातृशक्ति समूहों का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 4 सितंबर। स्थानीय केसर नगर स्थित गायत्री स्कूल में संभाग स्तरीय मातृशक्ति चेतना सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें अलग-अलग 4 जिलों राजनांदगांव, अंबागढ़ चौकी, बालोद और खैरागढ़ की 60 से अधिक महिला समूहों का स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अमिता मुंदड़ा एवं बीके पुष्पा बहन मुख्य संचालिका ब्रह्माकुमारी, विशिष्ट अतिथि रतना ओसवाल, हेमा साहू, कंचन चौबे, पद्मश्री तंवर, नेहा वर्मा, पदमा पारख शामिल थी। मुख्य वक्ता रश्मि द्विवेदी व डॉ. वर्णिका शर्मा शामिल थी। अंत में  समाज के विभिन्न कार्य क्षेत्र में अपनी सेवाएं देने वाली मातृशक्ति समूहों का सम्मान किया गया, जिसमें समाजसेवी संस्थाए स्व. सहायता  समूह, बुनकर समिति, भजन  मंडली एवं  शिक्षाए स्वास्थ्य, पर्यावरण  और  स्वच्छता  के  क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने  वाली  60 से अधिक महिला समूहों का  स्मृति  चिन्ह एवं  प्रशस्ति पत्र  प्रदान कर  सम्मान किया  गया।

उक्त कार्यक्रम पूर्णिमा साहू के नेतृत्व में  समस्त बहनों द्वारा कमलेश सारस्वत, सत्या साहू, मोना गोसाई, लोकेश्वरी जंघेल, संगीता देवांगन, निर्मला सिन्हा, वर्षा सिन्हा संपन्न हुआ।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news