राजनांदगांव

नांदगांव, एमएमसी व केसीजी को मिली अनेक सौगातें
09-Sep-2023 3:32 PM
नांदगांव, एमएमसी व केसीजी  को मिली अनेक सौगातें

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 9 सितंबर।
राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम ठेकवा मे भरोसे का सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा मल्लिकार्जुन खडग़े और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी एवं खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के लिए 355 करोड़ 23 लाख रुपए की लागत के कुल 1 हजार 867 के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। जिसमें 177 करोड़ 86 लाख रुपए के 1 हजार 691 कार्यों का भूमिपूजन एवं 177 करोड़ 36 लाख रुपए के 176 कार्यों का लोकार्पण शामिल है।

एमएमसी जिले के लिए 567 कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन

मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिला अंतर्गत 124 करोड़ 42 लाख रुपए की लागत के 567 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया। जिसमें 65 करोड़ 15 लाख के 437 कार्यों का भूमिपूजन एवं 59 करोड़ 28 लाख रु. के 130 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। सीजीएमएससी एमएमसी के 11 कार्य के लिए 41 करोड़ 58 लाख 8 हजार, छग स्टेट वेयर हाऊसिंग

कार्पोरेशन शाखा के 3 कार्य के लिए 7 करोड़ 84 लाख 50 

हजार, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग के 2 कार्य के लिए 2 करोड़ 20 लाख, जिला पंचायत राजनांदगांव के तहत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन ईकाई एसएचजी के 93 कार्य के लिए 4 करोड़ 56 लाख 55 हजार, सामुदायिक सोकपिट के 142 कार्य के लिए 1 करोड़ 42 लाख, मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना के 56 कार्य के लिए 1 करोड़ 81 लाख 10 हजार, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण अन्य पिछड़ा क्षेत्र विकास प्राधिकरण के 86 कार्य के लिए 1 करोड़ 14 लाख तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अं. चौकी के 17 कार्य के लिए 55 लाख 50 हजार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मानपुर के 22 कार्य के लिए 1 करोड़ 26 लाख 30 हजार, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग के 2 कार्य के लिए 1 करोड़ 89 लाख 18 हजार, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण विकास संभाग राजनांदगांव के 3 कार्य के लिए 87 लाख 56 हजार के कार्यों का भूमिपूजन किया।

इसी तरह कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग के 5 कार्य के लिए 24 करोड़ 3 लाख 58 हजार, कार्यपालन अभियंता परियोजना क्रियान्वयन इकाई क्र. 2 राजनांदगांव के 2 कार्य के लिए 21 करोड़ 20 लाख 59 हजार, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग के 2 कार्य के लिए 5 करोड़ 54 लाख 71 हजार के कार्यों का लोकार्पण किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news