राजनांदगांव
राजनांदगांव, 11 फरवरी। मोहला-मानपुर-अं. चौकी अंतर्गत गत दिवस मोहला विकासखंड के ग्राम नाड़ेकल में जिला स्तरीय सम्मेलन महिला स्व.सहायता समूह सशक्तिकरण शक्ति वंदन अभियान संकल्प से शक्ति संगठन से समृद्धि जिला पंचायत राजनांदगांव गीता घासी साहू के अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में एमएमसी जिले के 12 संकुल संगठन के लगभग 500 स्व.सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थी। महिला सम्मेलन में कुषि विभाग, मछली पालन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग, बैंक से संबंधित तथा अन्य विभाग की जानकारी संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा उपस्थित स्व सहायता समूह की महिलाएं एवं गणमान्य नागरिकगणों को जानकारी प्रदाय किया गया। कार्यक्रम में राधिका अंधारे, हेमंत ठाकुर, प्रियंवदा रामटेके, कंचना वाल्दे सहित सभी जिला स्तरीय विभागिय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।