राजनांदगांव

बागेश्वर धाम मंदिर में 5 दिनी महोत्सव के संबंध में बैठक
13-Feb-2024 4:44 PM
बागेश्वर धाम मंदिर में 5 दिनी महोत्सव के संबंध में बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 13 फरवरी।
संस्कारधानी के सिद्धपीठ पंचमुखी शिवजी के श्री बागेश्वर धाम मंदिर में श्री बागेश्वर मंदिर धर्मार्थ ट्रस्ट व शिवभक्तों द्वारा पांच दिवसीय भव्य महाशिवरात्रि महोत्सव मनाया जाएगा। 

आयोजन की रूपरेखा सुनिश्चित करने एक आवश्यक बैठक श्री बागेश्वर उत्सव भवन में आयोजित की गई। उक्त जानकारी देते बागेश्वर धाम के सेवक पंकज गुप्ता, विजय गुप्ता, सूरज गुप्ता व सौरभ खंडेलवाल ने बताया कि आयोजन की रूपरेखा तय करने की गई। बैठक में राकेश ठाकुर, अमलेन्दु हाजरा, शारदा तिवारी, राजेश शर्मा, अमित खंडेलवाल, सोहन गुप्ता, रामअवतार जोशी, मधु खण्डेलवाल, प्रज्ञा गुप्ता, मौसमी शर्मा, माया अग्रवाल, दीपा ठक्कर, दीपा गुरू, योगेश साहू आदि ने अपने विचार रखे।

महाशिवरात्रि के पांच दिवसीय आयोजन 4 से 7 मार्च तक शिवभक्तों द्वारा पार्थिव शिवलिंग निर्माण किया जाएगा। 7 मार्च को हजारों दीपों के साथ शिव भक्ति के विभिन्न आकृतियों के साथ दीपोत्सव राकेश ठाकुर के निर्देशन में होगा। रात्रि 8 बजे से नगर के प्रख्यात भजन गायकों द्वारा शिव भजन संध्या में भगवान भोलेनाथ सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। 8 मार्च को महाशिवरात्रि के महापर्व में 12 ज्योर्तिलिंग पूजन 12 यजमानों व पार्थिव शिवलिंग पूजन शिवभक्तों द्वारा सुबह 11 से 1 बजे तक होगा। दोपहर 1 से 4 बजे तक राधे-राधे महिला गु्रप द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धार्मिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। संध्या 7 बजे भगवान की महाआरती आतिशबाजी ढोल नगाड़ो, बैंड बाजा के साथ तथा रात्रि 12 2 बजे ब्रह्म मुहूर्त 5 बजे तक भगवान शिव की चारों प्रहर की आरती की जाएगी व सुबह से रात्रि तक प्रसादी वितरण किया जाएगा।

बैठक के अंत में दिवंगत आरक्षक स्व. शिवचरण मंडावी को 2 मिनट मौन धारण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में अजय गुप्ता, महेश शर्मा,  विकास गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता, मधु अग्रवाल,  वंदना गुप्ता,  राधा ठक्कर, ज्योति गुप्ता,  धनश्री गणात्रा, दुर्गा गुप्ता, एसके तिवारी, प्रभु देव,  शेखर,  मनीष यादव,  महेन्द्र लोधी,  हरिश भानुशाली,  विनय साहू, राज गुप्ता,  मनी गुप्ता, रिया गुप्ता,  संदीप सोनी आदि  उपस्थित थे। बैठक का संचालन पंकज गुप्ता व आभार प्रदर्शन सूरज गुप्ता द्वारा किया गया। उक्त जानकारी श्री बागेश्वर मंदिर धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय गुप्ता द्वारा दी गई। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news