राजनांदगांव

अफसरों ने सुनी समस्याएं
13-Feb-2024 4:47 PM
अफसरों ने सुनी समस्याएं

राजनांदगांव, 13 फरवरी। नागरिकों की समस्या के त्वरित निराकरण के लिए कलेक्टर के निर्देश पर नगर निगम के सभी विभागों में प्रत्येक सोमवार को सुबह 10.30 से दोपहर 01 बजे तक जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार सुबह 10.30 बजे नगर निगम के सभागृह में आयोजित जनदर्शन में नगर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता सहित विभागीय प्रमुख नागरिकों की समस्या से अवगत हुए।  जनदर्शन में कुल 5 आवेदन प्राप्त हुए।

आयुक्त श्री गुप्ता ने बताया कि नागरिकों की समस्या से रूबरू होने, उसका निराकरण करने एवं नागरिकों को शासन की योजना का लाभ देने कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर सोमवार को भी निगम में सुबह 10.30 से दोपहर 01 बजे तक जनदर्शन लगाया गया। जनदर्शन में 5 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें राशन कार्ड संबंधित 01, प्रधानमंत्री आवास संबधित 01, भवन नजूल संबंधित 01 एवं लोककर्म संबंधी 02 इस प्रकार कुल 05 प्रकरण प्राप्त हुए। जिसका अतिशीघ्र निराकरण किया जाएगा। जनदर्शन में यूके रामटेके, कामना सिंह यादव, प्रणय मेश्राम, दीपक अग्रवाल, राजेश मिश्रा एवं अशोक चौबे सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news