राजनांदगांव

पशु तस्करी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
14-Feb-2024 1:24 PM
पशु तस्करी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

गाड़ी से सिपाही को रौंदा था

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
राजनांदगांव, 14 फरवरी।
हिट एंड रन केस के मामले में पुलिस ने मवेशी तस्कर के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी महाराष्ट्र के लाखनी शहर का रहने वाला है। उस पर 307, 302 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के आपराधिक  पृष्ठभूमि के आधार पर भी आगे धाराएं बढ़ सकती है। 

मिली जानकारी के मुताबिक 9 फरवरी की रात को एक मवेशी तस्कर ने वाहन से पेट्रोलिंग में तैनात आरक्षक मंडावी पर वाहन चढ़ा दिया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी। वारदात के बाद तस्कर महाराष्ट्र की ओर भाग गए थे। पुलिस ने सरगर्मी से आरोपियों की तलाश की। जिसमें वारदात में शामिल 5 आरोपियों को महाराष्ट्र के अलग-अलग शहरों से गिरफ्तार किया गया। पुलिस मुख्य तस्कर की भी खोजबनी कर रही थी। उसे लाखनी से गिरफ्तार किया गया है। 

बताया जा रहा है कि पुलिस से बचने के लिए मुख्य तस्कर भागता फिर रहा था। पुख्ता सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने वारदात में शामिल होने का गुनाह कबूल कर लिया है। 

वाहन चालक ने आरोपी से पुलिस की घेराबंदी से बचने के लिए सलाह मांगी थी। जिसमें आरोपी ने आरक्षक को रौंदकर भाग जाने की नसीहत दी। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news