महासमुन्द

चिंतन दिवस के रूप में मना लार्ड बेडेन पावेल का जन्मदिन
24-Feb-2024 5:40 PM
चिंतन दिवस के रूप में मना लार्ड बेडेन पावेल का जन्मदिन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बागबाहरा, 24 फरवरी। भारत स्काउट गाइड संघ बागबाहरा ने सर्वधर्म प्रार्थना सभा के रूप में स्काउट गाइड के जन्मदाता लार्ड राबर्ड स्टीफेंसन स्मिथ बेडेन पावेल का जन्मदिवस चिंतन दिवस के रूप शा उ माध्यमिक विद्यालय सुखरीडबरी में मनाया गया।

सर्वप्रथम सरस्वती माता व लार्ड बेडेन पावेल के चित्र पर तिलक लगा कर पूजा किए तत्पश्चात सर्वधर्म प्रार्थना सभा के गीत प्रात: स्मरण, सरस्वती वंदना,गुरु महिमा,राम धुन - नाम धुन के सभी धर्मों के प्रार्थना व मौन प्रार्थना के साथ शांति पाठ किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए स्काउट गाइड संघ के अध्यक्ष पंकज हरपाल, पूर्व सचिव भीमसेन चंद्राकर व देवेश साहू  ने चिंतन दिवस में अपने-अपने विचार व्यक्त किए।  जिसमें युवा पीढ़ी में नशे के तरफ बढ़ते आकर्षण के दुष्प्रभाव पर व स्काउट गाइड संघ तथा शिक्षा जगत की भूमिका पर चर्चा की गई एवं बेडेन पावेल के कृतित्व पर चर्चा कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई, साथ ही साथ उनके सिद्धांतों का स्मरण किया गया।

इस अवसर पर संघ के ब्लॉक उपाध्यक्ष राजेश सोनी,सचिव शेषनारायण साहू, जेनेबिबा तिर्की, श्रीमती हरपाल ,भूषण साहू, व्यास नारायण बंजारे,मनोज दिवान, डिगेश्वर साहू, गगन तोंडेकर, शा उ मा शाला खल्लारी के गाइड/रेंजर्स ,कार्मल स्कूल बागबाहरा के रोवर दल,संस्था के प्राचार्य के.एस .सबर, मनीलाल टंडन, देवेंद्र साहनी, चिंता राम कुर्रे, बिसंबर ठाकुर, रविशंकर पटेल, के .एल . दीवान, एम.एस.दीवान, श्रीमती के .साहू, जे . टांडे, आर  चंद्राकर, के. दीवान, पी. मेंढ़े दिव्यलोचन साहू आदि मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news