महासमुन्द
वाल मैग्जीन बच्चों की दुनिया का प्रकाशन
24-Feb-2024 5:49 PM
![वाल मैग्जीन बच्चों की दुनिया का प्रकाशन वाल मैग्जीन बच्चों की दुनिया का प्रकाशन](https://dailychhattisgarh.com/uploads/chhattisgarh_article/1708777187_4.jpg)
महासमुंद, 24फरवरी। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला ठाकुरदिया कला में अध्ययनरत कक्षा 6 से 8 वीं के बच्चों द्वारा नवाचारी पहल के तहत 23 फरवरी शुक्रवार को हिंदी पाक्षिक दीवार पत्रिका वाल मैग्जीन बच्चों की दुनिया का प्रकाशन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। यहां के बच्चों के द्वारा इस पाक्षिक पत्रिका को विगत आठ वर्षों से नियमित रूप से प्रकाशित किया जा रहा है। 8वें वर्ष के इस 10वें अंक में स्कूली बच्चों ने कई तरह के शिक्षाप्रद व ज्ञानवर्धक कहानियां, चित्र, लेख एवं आसपास के समाचारों को बखूबी स्थान दिया है।
ज्ञात हो कि इस नवाचारी पहल वाल मैग्जीन बच्चों की दुनिया को प्रधानपाठक छबिराम पटेल, शिक्षक मोहितराम पटेल, मुकेशकुमार सिन्हा के कुशल नेतृत्व में प्रकाशित किया जा चुका है। प्रधानपाठक छबिराम पटेल ने बताया कि यह अंक इस सत्र का 10 वें अंक है।