धमतरी

देश की 140 करोड़ जनता मोदी का परिवार- भोजराज नाग
06-Mar-2024 4:04 PM
देश की 140 करोड़ जनता  मोदी का परिवार- भोजराज नाग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 6 मार्च।
भारतीय जनता पार्टी के कांकेर लोकसभा के अधिकृत प्रत्याशी भोजराज नाग मंगलवार को धमतरी पहुंचे। अंगारमोती माई का आशीर्वाद लेकर जिला भाजपा कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों से सौजन्य मुलाकात कर उनसे चुनावी रणनीति को लेकर विचार-विमर्श किया। 

धमतरी जिले के पदाधिकारियों ने उनका अभिनंदन कर प्रचंड विजय की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि उन जैसे साधारण से कार्यकर्ता को लोकसभा का प्रत्याशी बनाने के लिये वो पार्टी संगठन और शीर्ष नेतृत्व के वे सदैव आभारी रहेंगे। 

उन्होंने कहा कि एक सांसद के रूप में क्षेत्र की जनता उन्हें आशीर्वाद देगी तो वे उनके विश्वास पर शत प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करेंगे। मोदीजी के नेतृत्व में देश विश्व की आर्थिक महाशक्ति बनने जा रहा है, मोदी सरकार में गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति के कल्याण को विशेष रूप से फोकस किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में डबल इंजिन की सरकार मे दुगुनी गति से विकास हो रहा है और इस बार प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटों पर कमल खिलेगा। 

श्री नाग ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से प्रदेश मे विधानसभा का मुश्किल चुनाव सफलता पूर्वक संपन्न हुआ है। उसी प्रकार लोकसभा चुनावों में भी कार्यकर्ता प्रणप्राण से मोदीजी के अब की बार 400 पार के संकल्प को सिद्ध करने में जुटेंगे। 

उन्होंने कहा कि आज प्रत्याशी के रूप में उनका धमतरी जिले का पहला प्रवास है और वो क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद लेने निकले हैं। यहाँ से कुकरेल और नगरी जाकर वो पार्टी पदाधिकारियों और आम लोगों से मुलाकात कर अपने लिये समर्थन और आशीर्वाद मांगेंगे। उनके साथ विशेष रूप जिले के सह प्रभारी हलधर साहू भी प्रवास पर थे। उनका स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष कविंद्र जैन, मंडल अध्यक्ष विजय साहू, रोहिताश मिश्रा, अमित अग्रवाल, विनोद पांडे, चंद्रकला पटेल, सूरज शर्मा, रुखमणि सोनकर, अशोक सिन्हा, बसंत गजेंद्र, बसंत मीनपाल, राजू मीनपाल एवं अन्य पदाधिकारी शामिल थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news