राजनांदगांव

मोदी की गारंटी पर लड़ा जाएगा आम चुनाव - संतोष
07-Mar-2024 3:42 PM
मोदी की गारंटी पर लड़ा जाएगा आम चुनाव - संतोष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 7 मार्च।
भाजपा लोकसभा प्रबंधन समिति एवं कोर ग्रुप की बैठक बुधवार को भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई। जिसमें लोकसभा कलस्टर प्रभारी राजेश मूणत शामिल थे। लोकसभा चुनाव की तैयारी के संदर्भ में आयोजित बैठक में 2300 बूथों के लिए विचार मंथन किया गया और आने वाले समय में लाभार्थी सम्मेलन, किसान सम्मेलन पर भी विस्तार से चर्चा हुई। लोकसभा चुनाव के संचालन, कार्यक्रम एवं प्रभारी की नियुक्ति पर भी विचार मंथन किया गया।

कलस्टर प्रभारी मूणत ने कहा कि मेरी पहचान मेरी पार्टी है और पार्टी को जी-जान से जीतने कार्यकर्ता जुट जाएं, इधर-उधर की बातों में ध्यान न देकर भारत माता के वैभव को पुन: विश्व गुरु बनाने मोदी सरकार को पुन: स्थापित करने के यज्ञ कार्य में कार्यकर्ता लग जाए, तो 11 की 11 सीट छत्तीसगढ़ में भाजपा की होगी और 400 प्लस का संकल्प अवश्य पूरा होगा।

मूणत ने कहा कि मात्र तीन माह में छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने 25 हजार करोड़ गरीबों के खाते में डाले हैं और महतारी वंदन योजना के तहत बहनों को भी इसका लाभ मिलने जा रहा है, इसलिए कार्यकर्ता भाजपा सरकार की उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाएं और संकल्प लें कि वह मोदी की गारंटी के तहत भाजपा के लिए कार्य करते 2300 बूथों पर जाएंगे, तभी देश के लिए गया संकल्प सिद्धि में परिवर्तित होगा।

प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव ने लोकसभा चुनाव की बारीकियां को अवगत कराते कहा कि मोदी के सपने को साकार करने हमें मिलजुल कर चलना होगा और कदम से कदम मिलाकर पार्टी हित में कार्य करना होगा। सांसद संतोष पांडे ने बताया कि 28 करोड़ के अमृत मिशन के तहत स्टेशन का कायाकल्प एयरपोर्ट की तर्ज पर होगा। साथ ही 200 करोड रुपए की योजनाएं रेलवे के माध्यम से संचालित है और मोदी ने अयोध्या में प्रभु श्रीराम का मंदिर स्थापित कर पूरे भारत का गौरव बढ़ाया है, इसलिए भारत में पुन: 400 प्लस का लक्ष्य लेकर मोदी निकल पड़े हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों का सीआरसी सेंटर राजनांदगांव में देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के बलबूते ही चुनाव जीता जा सकता है, इसलिए कार्यकर्ताओं को नमन करते उन्हें लोकसभा चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया।

9 को किसान कुंभ रायपुर में होगा
बैठक में रायपुर में होने वाले किसान कुंभ की तैयारी के संबंध में भी चर्चा की गई। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

मप्र के सीएम यादव भी सम्मेलन में होंगे शामिल
प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव ने बताया कि 12 मार्च को राजनांदगांव में किसान सम्मेलन होगा। जिसमें प्रदेश के समस्त किसानों को अंतर की राशि ट्रांसफर की जाएगी। सम्मेलन में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इस सम्मेलन में मोहला-मानपुर-खुज्जी ब्लॉक तथा खैरागढ़ एवं राजनांदगांव के कार्यकर्ता शामिल होंगे। 

घर-घर लगेगा झंडा
30 मार्च तक आयोजित होने वाले समस्त कार्यक्रमों की रूपरेखा बैठक में तय की गई और प्रत्येक कार्यकर्ता को हर घर में 30 मार्च को भाजपा का झंडा लगाने का लक्ष्य दिया गया।

बैठक में शामिल थे नेता
बैठक का संचालन जिला महामंत्री दिनेश गांधी एवं आभार प्रदर्शन जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश पटेल ने किया। बैठक में वरिष्ठ नेता सुरेश एच. लाल, संतोष अग्रवाल, पंडरिया विधायक भावना बोहरा, विक्रांत सिंह, संगठन प्रभारी अवधेश चंदेल, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव, महामंत्री भरत वर्मा, नीलू शर्मा, गीता साहू, विक्रांत सिंह, अशोक साहू,  पूर्व संसदीय सचिव कोमल जंघेल, विनोद खांडेकर, प्रदीप गांधी, सचिन बघेल, मदन साहू, धमन ताम्रकार, कवर्धा मीडिया  प्रभारी जसविंदर बग्गा सहित मंडल अध्यक्ष एवं प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news