राजनांदगांव

महादेव का महाशिवरात्रि पर महारूद्राभिषेक
07-Mar-2024 3:46 PM
महादेव का महाशिवरात्रि पर महारूद्राभिषेक

राजनांदगांव, 7 मार्च। बर्फानी सेवाश्रम समिति द्वारा आगामी 8 मार्च को महाशिवरात्रि पर्व पर मां पाताल भैरवी सिद्धपीठ स्थित ज्योर्तिलिंग में विराजमान द्वादश ज्योर्तिलिंगों के साथ स्फटिक के पातालेश्वर महादेव व पारे के विशाल शिवलिंग का महारुद्रा अभिषेक रात्रि 10 बजे से आयोजित किया गया है। जिसमें श्रद्धालुगण भी हिस्सा ले सकते हैं।

संस्था के सचिव गणेश प्रसाद शर्मा ने बताया कि इस वर्ष भी 8 मार्च को महाशिवरात्रि अवसर पर रात्रि 10 बजे से विश्व शांति व जनकल्याण के लिए सिद्धपीठ स्थित विशाल 108 फीट ऊंचे शिवलिंग के प्रथम तल गर्भगृह में विराजमान दुर्लभ स्फटिक के आकर्षक पातालेश्वर महादेव व तृतीय तल पर विशालकाय भोलेनाथ शिवशंकर के साथ विराजमान द्वादश ज्योर्तिलिंगों के साथ पारे के पारदेशवर महादेव का महारुद्रा अभिषेक आयोजित है। इसके अलावा सिद्धपीठ प्रात: ब्रम्हमुहूर्त में अंचल सहित देशभर से आने वाले शिवभक्तों के लिए खोल दिया जाएगा। जिसमें भक्त पूजा-अर्चना, अभिषेक कर सकेंगे। संस्था द्वारा चौथे पहर रात्रि में अपने सदस्यों व श्रद्धालुओं के लिए महारुद्राभिषेक का आयोजन करेगी। इसकी तैयारियों को लेकर पिछले दिनों से संस्था के अध्यक्ष राजेश मारु, उपाध्यक्ष दीपक जोशी, सचिव गणेश प्रसाद शर्मा, कोषाध्यक्ष नीलम जैन, महंत गोविंद दास, महेन्द्र लुनिया, गुरुचरण सिंह छाबड़ा, सूरज जोशी, आलोक जोशी, कुलबीर सिंह छाबड़ा, योगेन्द्र पांडे, बलविंदर सिंह भाटिया, कमलेश सिमनकर, मनीष परमार, संजय खंडेलवाल आदि सदस्यगण लगे हुए हैं।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news