महासमुन्द

झारखण्ड-महासमुंद में ऑनलाईन क्रिकेट मैच खिलाते एक नाबालिग सहित 6 गिरफ्तार
21-May-2024 4:51 PM
झारखण्ड-महासमुंद में ऑनलाईन क्रिकेट मैच खिलाते एक नाबालिग सहित 6 गिरफ्तार

 आरोपियों के आईडी से 250 से अधिक खातों में 10 करोड़ का ट्रांजेक्शन-पुलिस 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 

महासमुंद,21 मई। महासमुंद जिला पुलिस ने घाटशीला जमशेदपुर झारखण्ड में ऑनलाईन क्रिकेट मैच खिलाते एक नाबालिग सहित  6 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 3 लैपटॉप, 13  मोबाइल, 20  सिम कार्ड, 01 नग बैंक पासबुक, 3 नग चेकबुक बरामद किया है।
 
पुलिस का कहना है कि आरोपियों के आईडी से 250 से अधिक खातों में 10 करोड़ का टं्राजेक्शन हुआ है। महासमुंद  पुलिस के द्वारा आरोपियों के 5 चालू खातों में 5 लाख रुपए फ्रीज कराया गया है। यह कार्रवाई साइबर सेल एवं थाना महासमुंद की संयुक्त कार्रवाई है। 

मालूम हो कि 9 मई को सुभाष नगर महासमुंद निवासी साकेत साहू अपने मोबाइल से आनलाइन माघ्यम से पैसों का दांव लगाकर सट्टा खिला रहा था। मुखबिर से सूचना मिलने पर पलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को वहां एक व्यक्ति मिला, जिसने अपना नाम साकेत साहू सुभाष नगर बताया। साकेत के कब्जे से एक  मोबाइल एवं नगदी रकम 1700 रुपए बरामद किया गया। 

रियलमी कंपनी का एंड्राइड टचस्क्रीन मोबाइल के वाटसअप अकाउंट का अवलोकन करने पर बुक एप नामक साईट के माध्यम से आनलाईन सट्टा संचालित करना व हार जीत का दाव लगाकर सटटा खिलाना पाया गया। जो संदेही साकेत साहू के द्वारा संचालित था। उसने किसी अन्य व्यक्ति के कहने से यह काम करना स्वीकार किया व अपने पास उक्त संबध में कोई वैध दस्तावेज नहीं होना बताया।

जिसके आधार पर थाना महासमुंद में अपराध क्रमांक 238-24 धारा 7, 8 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 पंजीबद्ध किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस को प्राप्त इनपुट के आधार पर घटना में संलिप्त अन्य आरोपियों की पतासाजी हेतु पुलिस टीम द्वारा  घाटशीला जिला जमशेदपुर, झारखण्ड में जाकर रेड कार्रवाई की गई। यहां मौके पर 4 आरोपियों को पकड़ा गया। 

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम राहुल शर्मा  भिलाई, मुकेश चौहान जांजगीर चांपा, जोगेन्द्र छुरा सुभाष नगर महासमुंद तथा एक नाबालिगका होना बताया। आरोपियों ने बुकएप नामक साईट से पैसा लगाकर ऑनलाईन सटटा खिलाना मंजूर किया। 

पुुलिस की टीम ने आरोपियों के कब्जे से 3 लैपटॉप, 13 मोबाइल, 20 सिम कार्ड, 01  बैंक पासबुक, 3  चेकबुक जब्त किया। आरोपियों के द्वारा दिये गये आईडी में 250 से अधिक खातों में 10 करोड का ट्राजेक्शन की जानकारी एवं आरोपियों के पास से वर्तमान में 5 चालू खाता में 5 लाख रुपए मिला। पुलिस टीम ने उक्त बैंक खातों को फ्रीज कराया है। 

इस प्रकरण में एक अन्य आरोपी उमाशंकर चंद्राकरसुभाष नगर महासमुंद का था जो आरोपी राहुल शर्मा के द्वारा उमाशंकर चन्द्राकर को ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा खिलवाने के एवज में 10 हजार रुपए देता था। घटना में प्रयुक्त सभी संपत्ति को जब्त कर 06 आरोपियों के विरूध्द थाना सिटी कोतवाली महासमुंद में अपराध धारा 7, 8 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत् कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news