महासमुन्द

केजरीवाल की रिहाई के लिए रायपुर भाजपा कार्यालय घेराव, महासमुंद के आप कार्यकर्ता शामिल हुए
01-Jul-2024 5:21 PM
केजरीवाल की रिहाई के लिए रायपुर भाजपा कार्यालय घेराव, महासमुंद के आप कार्यकर्ता शामिल हुए

 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,1 जुलाई। आम आदमी पार्टी महासमुंद द्वारा अरविंद केजरीवाल की सीबीआई द्वारा पुन: गिरफ्तारी को लेकर रायपुर स्थित भाजपा कार्यालय का घेराव किया, जिसमें महासमुंद जिले के सैकड़ों आप कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों व पुलिस के बीच भारी जोर आजमाइश हुई आप के पदाधिकारियों द्वारा बार-बार भाजपा कार्यालय तक जाने की मांग करते रहे लेकिन पुलिस ने भारी बल प्रयोग कर उन्हें सप्रे शाला मैदान के आगे ही रोक दिया।

इस मामले में महासमुंद जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र चन्द्राकर ने रोष व्यक्त करते हुए कहा है कि यह तानाशाही की पराकाष्ठा है। अरविंद केजरीवाल को कोर्ट ने बेल दे दिया था। लेकिन ईडी ने हाइकोर्ट जा कर कहा कि हमें सुना नहीं गया। जबकि 6 घंटे तक इस मामले में ईडी की दलील निचली अदालत ने सुनी। इस तरह का यह पहला मामला है जिसमें दिल्ली के चुने हुए मुख्यमंत्री के साथ इस तरह बर्ताव हो रहा है। 

भूपेन्द्र चंद्राकर का कहना है कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार भी हमें इस आंदोलन को करने से रोक रही है। देश में अब आंदोलन करने का अधिकार भी वह हमसे छीनना चाहती है। केंद्र सरकार के इशारे पर ई डी व सीबीआई का दुरुपयोग हो रहा है। भाजपा अगर आम आदमी पार्टी को खत्म करने के उद्देश्य से काम रही है तो मोदी सरकार मुगालते में है। आज जिस तरह से विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अरविंद केजरीवाल को रिहा कराने के लिए पूरे छत्तीसगढ़ के क्रन्तिकारी साथी सुकमा,बीजापुर,राजनांदगांव, दुर्ग, भिलाई, अम्बिकापुर, महासमुन्द, रायपुर, बिलासपुर, गरियाबंद, राजिम से स्वस्फूर्त इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए वह अन्य पार्टियों में आपको देखने नहीं मिलेगा।

उन्होंने का है कि भाजपा सरकार द्वारा किये जा रहे उनके कुत्सित कार्यो को दिल्ली की जनता देख रही है कि किस तरह से दिल्ली के जन लोकप्रिय नेता अरविंद केजरीवाल को झूठे केश में फंसाया गया है। उन्हें व पार्टी को बदनाम करने की नाकाम कोशिशें हो रही हैं। एक दिन जरूर न्याय होगा। केजरीवाल जी को ये रोक नही पाएंगे। इनके पास कोई सबूत नहीं है। ये कोर्ट को गुमराह कर रहे हैं। जिस दिन सच सामने आएग, जब देश की जनता भाजपा के षडयंत्र को अपने आंखों से देखेगी। जल्द ही सब कुछ जनता के सामने आने वाला है। विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से भूपेन्द्र चन्द्राकर, संतोष चन्द्राकर, सकील खान, नीलम ध्रुव, श्रवण यादव, कादिर चौहान, चमन यादव,इमरान खान,मेघा चन्द्राकर,मधु यादव, सेवाराम साहू आदि सैकड़ों आप कार्यकर्ता शामिल हुए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news