महासमुन्द

बायपास की मंजूरी के लिए केंद्रीय मंत्री को नपाध्यक्ष ने लिखा पत्र
02-Jul-2024 2:54 PM
बायपास की मंजूरी के लिए केंद्रीय मंत्री को नपाध्यक्ष ने लिखा पत्र

महासमुंद, 2 जुलाई। बहुप्रतीक्षित महासमुंद शहर से बाहर बायपास अविलंब निर्माण की मंजूरी के लिए केंद्रीय सडक़ परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को महासमुंद नपाध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने पत्र लिखकर बायपास निर्माण की सभी अड़चनों को दूर कर निर्माण की मंजूरी की मांग की है। 

पत्र के सबंध में श्रीमती महिलांग ने कहा कि महासमुंद शहर के अनेक बुद्धजीवी, सामाजिक संस्था के सदस्य, व्यापारी, नागरिक जनों ने मेरे पालिका कार्यालय आकर व विभिन्न अवसरों पर मुलाकात कर बायपास को मंजूरी के लिए आवश्यक उपायों पर जोर देने व संबंधित विभाग के मंत्री को उपरोक्त समस्या के तत्काल आग्रह का निदान करने का विषय संज्ञान में लाने को कहा था।

उपरोक्त समस्त नगरवासी जनों ने एक स्वर पर पिछले वर्षों में घटित एक दंपति व शासकीय सेवारत महिला के नेहरू चौक में हुए सडक़ हादसे को शहर के लिए दुखद विषय बताया था। नागरिकों ने चर्चा में प्रतिदिन हादसों से घायल हुए शहर जनों के बारे में विस्तार से बताया। श्रीमती महिलांग ने आगे कहा कि शहर की प्रथम नागरिक की महंती जिम्मेदारी है कि वो आम सुविधाओं के साथ अन्य समस्याओं के निराकरण का यथा संभव प्रयास करे। जिसके चलते यह उपरोक्त विषय पत्र के माध्यम से मंत्री को लिखा है। 

श्रीमती महिलांग ने आगे कहा कि आशा है कि बहुप्रतीक्षित बायपास निर्माण को शीघ्र मंजूरी अन्य सभी जनप्रतिनिधियों के सहयोग से मिल जाएगी। इससे शहर के भीतर होने वाले सडक़ हादसों में कमी आएगी व शहर तथा क्षेत्रवासियों का जीवन सुरक्षित होगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news