महासमुन्द
महासमुंद, 2 जुलाई। महासमुंद वेडनर मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कार्यरत भृत्य कृष्णा सूर्यवंशी सेवानिवृत्त हुए। शाला के मैनेजर रेव्ह. फादर जार्ज कवालम के कर कमलों से श्रीफल एवं शाल भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया। मैनेजर ने उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना करते हुए कहा कि कृष्णा भैया हमेशा अपने कार्य के प्रति सजग और किसी भी काम को करने के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। वे एक कर्तव्य परायण एवं अपने जिम्मेदारियों का भली भांति निर्वाहन करने वाले ईमानदार शख्स हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में अपने दायित्वों का भली भांति पालन किया।
प्राचार्य रेव्ह. फ ादर देवानंद बाघ ने भी उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य की प्रशंसा करते हुए उनके कार्य क्षेत्र पर प्रकाश डालते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका पम्मी थापा के द्वारा किया गया। आभार व्यक्त आयुषी मिश्रा ने किया।
इस अवसर पर समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं सहित स्कूल के विद्यार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में शाला के मैनेजर, प्राचार्य एवं शिक्षकगणों का योगदान प्रशंसनीय रहा।