बीजापुर

एकल शिक्षक के भरोसे आश्रम शाला
18-Jul-2024 9:26 PM
एकल शिक्षक के भरोसे आश्रम शाला

बालक आश्रम शाला चन्दूर का हाल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भोपालपटनम,18 जुलाई। ब्लॉक मुख्यालय से महज 25 किलोमीटर दूर चन्दूर बालक आश्रम शाला में एकल शिक्षक की भरोसे आश्रम शाला संचालित हो रही है।

मार्च में यहां के अधीक्षक चिड़ेम नारायण का तबादला उसूर ब्लॉक के धर्मावरम में हुआ था। लेकिन पांच माह बीत जाने के बाद भी उसने किसी को चार्ज नहीं दिया गया।

बीईओ प्रवीण लाल कुड़ेम ने वैकल्पिक व्यवस्था के लिए वहां पदस्थ शिक्षक हिरदय राम जनगंटी सहायक शिक्षक को कार्य करने को कहा। उनके पास किसी भी प्रकार नियुक्ति का लिखित आदेश नहीं हैं। वे मौखिक तौर पर कार्य कर रहे हैं।

वैकल्पिक व्यवस्था संभाल रहे हिरदय राम जनगंटी ने बताया कि मेरे पास न कैश बुक है न ही पास बुक या कोई उच्च अधिकारियों का आदेश है। यहां संचालित आश्रम शाला में 7 बच्चे अध्ययनरत हैं, जिसमें तीन बच्चे आश्रम में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं, वहीं 4 बच्चे गांव से आते हैं, उन्हें पढ़ाने के लिए अधीक्षक के अलावा कोई अन्य शिक्षक शाला में नहीं हैं।

तीन बच्चों को लेकर शुरू किया आश्रम शाला, ट्राइबल आश्रमों की स्थिति खराब।

चंदूर के आश्रम शाला में सदानंदम दुबा तीसरी, आलम लक्ष्मण पाँचवीं, जयजल चरण तीसरी क्लास के बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं, उनके साथ चार बच्चे चन्दूर गांव से आते हैं। इधर ब्लॉक में देखे तो आश्रम शालाओं की स्थिति दयनीय है। यहां  गंदगी पसरी हुई है, पानी का जमावड़ा हर जगह गड्ढें में रहता है। जहां बच्चे सोते हैं, वहां बदबू आती हैं।

मीनू चार्ट गायब

जिला कलेक्टर ने सभी आश्रम शालाओं में भोजन का मीनू तैयार कर इसे कड़ाई से पालन करने के निर्देश अधीक्षकों को दिए गए थे। लेकिन बालक आश्रम चन्दूर में न ही मीनू लगा है और न ही इसके आधार पर भोजन दिया जा रहा है। बच्चों को बैठने के लिए कारपेट तक बिछा हुआ नहीं है । जबकि सभी आश्रम शालाओं में कलेक्टर ने साफ सफाई और कारपेट बिछे रहने को कहा है।

मंडल संयोजक नंद कुमार माराकोंडा ने बताया कि मार्च  में चन्दूर अधीक्षक का तबादला उसूर ब्लॉक में हुआ है,अब तक उसने चार्ज नहीं दिया है। यहां पर अधीक्षक बनना कोई नहीं चाहता है, क्योंकि यहां बच्चे कम हैं। नए सत्र शुरू होने के बाद से अभी वहाँ पदस्थ शिक्षक को संचालन का मौखिक आदेश दिए हंै। मैंने इसकी जानकारी एसी ट्राइबल को दे दी है।

बीईओ प्रवीण लाल कुड़ेम ने बताया कि बालक आश्रम शाला चन्दूर में नारायण जनगंटी को वैकल्पिक व्यवस्था के हिसाब से नियुक्त किया गया है। वहां के अधीक्षक का ट्रांसफर हुआ हैं उसके अलावा वहां एक शिक्षक जो संकुल समन्वयक का कार्य करता हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news