दन्तेवाड़ा

खिलाडिय़ों ने जीते 31 पदक
19-Jul-2024 9:52 PM
खिलाडिय़ों ने जीते 31 पदक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 दंतेवाड़ा, 19 जुलाई। दंतेवाड़ा के खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले का परचम लहराया। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 67वीं राष्ट्रीय शालेय खेल प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों में दंतेवाड़ा जिले के 51 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। इन खिलाडिय़ों द्वारा बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 31 राष्ट्रीय पदक हासिल किए गए।

इन खिलाडिय़ों को कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने चेक सौंपकर सम्मान किया। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा खेल प्रोत्साहन योजनान्तर्गत प्रत्येक स्वर्ण पदक पर 21 हजार रुपये, रजत पदक पर 15 हजार तथा कांस्य पदक पर 10 हजार रुपये पुरस्कार का प्रावधान है। इसी तारतम्य में दंतेवाड़ा जिले के 31 खिलाडिय़ों को 6 लाख,17 हजार रुपये के चेक वितरित किये गये। उक्त राष्ट्रीय शालेय खेल प्रतियोगिता में इस उपलब्धि से जिले को गौरवान्वित करने खिलाडिय़ों के बल पर जिलावार पदक तालिका में दंतेवाड़ा जिला रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग के बाद चौथे स्थान पर काबिज रहा।

  इस संबंध में व्यायाम शिक्षक रजनीश ओसवाल ने बताया कि बिलासपुर एवं कोरबा में आयोजित बेसबॉल 14,17,19 वर्ष आयुवर्ग में  सुखदेव अटामी, संजू  मरकाम, बल्लू राम, किंजल, कामिनी, अंजली यादव, संजना, गौरी, अनत, शंकर इस्ताम, संतराम भास्कर, राजमन, जतिन कर्मा, हिंगेश्वरी, जयमति, समरी, राजाराम, अजय, अनिल, रामधर, रतीराम, कुमारी, आकांक्षा, शर्मिला, मनीषा, ने स्वर्ण पदक पर अपना कब्जा जमाया।

गुजरात के गांधीनगर में आयोजित तीरंदाजी 19 वर्ष आयु वर्ग में राधो करटाम ने कांस्य पदक प्राप्त किया तथा औरंगाबाद महाराष्ट्र में आयोजित सॉफ्टबॉल 19 वर्ष आयुवर्ग में  जीवन जुर्री, राकेश वेक ने रजत पदक, राजस्थान के बीकानेर में आयोजित सॉफ्टबॉल 17 वर्ष आयुवर्ग में वेको बंटी ने कांस्य पदक कबीरधाम में आयोजित सॉफ्टबॉल 14 वर्ष आयुवर्ग में दुरपति, नारायण ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

इस तरह एकलव्य खेल परिसर जावंगा से 16 खिलाड़ी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छोटे तमनार के 12 खिलाड़ी, मॉडल स्कूल दंतेवाड़ा के 3 खिलाडिय़ों को चेक प्राप्त हुआ है।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2023-24 शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में दंतेवाड़ा जिला से बेसबॉल में 25 खिलाड़ी, सॉफ्टबाल में 5 खिलाड़ी, कबड्डी में 6 खिलाड़ी, तीरंदाजी में 6 खिलाड़ी, एथलेटिक्स में 4 खिलाड़ी एवं वॉलीबॉल में 05 खिलाड़ी कुल 51 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा बिखेर कर जिले का नाम ऊंचा किया है।

जिले के खिलाडिय़ों की इस उपलब्धि पर मयंक चतुर्वेदी, सीईओ, विश्वरंजन, संयुक्त कलेक्टर एवं जिला खेल अधिकारी हिमांचल साहू और जिला शिक्षा अधिकारी  एसके अम्बस्ट ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news