दन्तेवाड़ा

नियंत्रण कक्ष स्थापित
26-Jul-2024 2:35 PM
नियंत्रण कक्ष स्थापित

 दंतेवाडा़, 26 जुलाई। किरंदुल के निक्षेप क्रमांक 11 - बी में डैम फूटने से नगर में अत्यधिक क्षति पहुंची। इस संबध में बाढ़ से परिषद किरंदुल में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। और  बाढ़ पीडि़त परिवार साफ-सफाई, पेयजल सुविधा, राहत सामग्री वितरण, भोजन आदि से संबंधित सहायता हेतु कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। इनमें किरण साहू, (7587255469,) विनित साव, (9752755658) तीरथ राम सिंन्हा,(7647082289)  सुमन्त कुमार पटेल,(9479094358) जार्डन राम,(9407708262) मनराखन लाल ठाकुर,(9406493816) धनंजय शर्मा (8827410743) तथा नरेश कुमार साहू (9406075116) के नाम शामिल है। इसके तहत बाढ़ पीडित परिवार कक्ष क्रमांक 4 कार्यालय नगर पालिका किरन्दुल में सम्पर्क कर सकते हैं।

उक्त सभी कर्मचारी प्रतिदिन प्राप्त शिकायत को अनुविभागीय दण्डाधिकारी बड़ेबचेली विवेक चन्द्रा (7974594850), तहसीलदार बडेबचेली श्री जीवेश सोरी (9406422812) एवं थाना प्रभारी किरन्दुल प्रहलाद साहू (9424294838) को अवगत कराएंगे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news