दन्तेवाड़ा

झूला घर से बच्चों का मनोरंजन
26-Jul-2024 2:11 PM
झूला घर से बच्चों का मनोरंजन

दंतेवाड़ा, 26 जुलाई। जिला प्रशासन द्वारा महिला कर्मियों की सुविधा हेतु झूला घर की व्यवस्था गुरुवार से आरंभ की गई। इस के संचालन से ग्रामीण अंचलों और शहरी क्षेत्र से जिला कार्यालय आने वाली महिलाओं को विशेष सुविधा होगी।

झूला घर की बुनियादी सुविधाएं महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से कराई जाएगी। ज्ञात हो कि उक्त झूला घर में छोटे बच्चों के लिए खिलौने और झूले की बच्चों के मनोरंजन की सामग्री उपलब्ध कराई गई है। इसके साथ ही झूला घर के अंदर महिलाओं एवं बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए चित्रलेखन भी किया गया है। इसी क्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं के संरक्षण एवं आत्मनिर्भरता के लिए संचालित योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई है। 

उल्लेखनीय है कि झूला घर के प्रांरभ होने से कलेक्टर भवन परिसर में कार्यरत छोटे बच्चे माताएं भी झूला घर में बच्चों को छोडक़र अपना काम निश्चिंत होकर अपने कार्यों का सम्पादन कर सकेगी। झूला घर के शुभारंभ में एसडीएम जयंत नाहटा, जिला कार्यक्रम अधिकारी वरुण नागेश, ऋतिष टण्डन, संरक्षण अधिकारी मनीषा ठाकुर और महिला बाल विकास विभाग के समस्त महिला कर्मचारी के साथ साथ कलेक्टोरेट भवन की सभी महिला कर्मी मौजूद थी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news