दन्तेवाड़ा

एरिया कमेटी मेंबर थी महिला नक्सली
19-Jul-2024 9:59 PM
एरिया कमेटी मेंबर थी महिला नक्सली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 19 जुलाई। दंतेवाड़ा के किरंदुल थाना अंतर्गत गुरुवार को पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़ हुई थी,  जिसमें एक मृतक महिला नक्सली की पहचान शुक्रवार को हुई। उक्त महिला गंगालूर एरिया कमेटी मेंबर के तौर पर नक्सली संगठन में सक्रिय थी। महिला नक्सली की पहचान सुक्की पूनेम (37 वर्ष) के रूप में हुई। उक्त लीडर बीजापुर जिले के गंगालूर थाना के पुंडरीपाल गांव की निवासी थी।

दिनेश ने किया था शामिल

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला ने बताया कि डीवीसीएम दिनेश ने सुक्की को नक्सली संगठन में भर्ती किया था। वर्ष 2004 में  मृतका को नक्सली संगठन में शामिल किया गया था। इसके उपरांत वह विभिन्न नक्सली वारदातों में शामिल थी। इसी क्रम में महिला नक्सली पर दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल थाना में विभिन्न धाराओं में दो मामले दर्ज किए गए थे। इसके अतिरिक्त बीजापुर जिले में भी महिला नक्सली के खिलाफ मामले पंजीबद्ध किए गए थे। राज्य शासन द्वारा एसीएम कैडर के नक्सली की गिरफ्तारी पर 5 लाख रुपए का पुरस्कार घोषित किया गया है। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन भी मौजूद थे।

मिली घातक सामग्रियां

मुठभेड़ उपरांत पुलिस द्वारा घटनास्थल की तलाशी ली गई। जिसमें बड़ी मात्रा में नक्सली सामग्रियां पुलिस के हाथ लगी। इनमें 12 बोर की बंदूक, खाली खोखे, बीजीएल सेल, डेटोनेटर, नक्सली वर्दी, नक्सली साहित्य और दैनिक उपयोग की सामग्रियां प्रमुख रूप से शामिल हैं। पुलिस दल का नेतृत्व उप पुलिस अधीक्षक राहुल उयके द्वारा किया जा रहा था।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news