दन्तेवाड़ा

पालिका व बीटीओए के पूर्व अध्यक्ष गौरांग साहा का निधन
26-Jul-2024 9:15 PM
पालिका व बीटीओए के पूर्व अध्यक्ष गौरांग साहा का निधन

बचेली, 26 जुलाई। नगर पालिका परिषद बड़े बचेली के पूर्व अध्यक्ष गौरांग साहा का 26 जुलाई शुक्रवार को निधन हो गया। हैदराबाद की यशोदा अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांसे ली। 

जानकारी के अनुसार पिछले सप्ताह से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी, उनके हाथों में इन्फेक्शन होने के कारण चेकअप कराने अस्पताल गये थे। शुक्रवार की सुबह करीब 8.30 बजे हृदयाघात से निधन हो गया। शनिवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

गौरांग साहा वर्ष 2014- 18 तक नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर रहे। साथ ही बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन बीटीओए में दो कार्यकाल अध्यक्ष थे। पालिका अध्यक्ष रहते हुए नगर के विकास में महत्वपूर्ण कार्य किया। बंगाली कैम्प नंबर 1 व 2 में मंगल भवन निर्माण करवाये। उनके कार्यकाल में पालिका में कुछ  लोगों को रोजगार भी दिलाये, साथ ही नगर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्य करवाया गया। 

उनके परिवार में पत्नी सहित एक पुत्र व पुत्री हैं। उनके निधन से परिवार व नगर में शोक की लहर है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news