दन्तेवाड़ा

5 लाख के ईनामी नक्सली का समर्पण
21-Jul-2024 10:24 PM
5 लाख के ईनामी नक्सली का समर्पण

दंतेवाड़ा, 21 जुलाई। दंतेवाड़ा में पुलिस की विशेष पहल घर वापस आईये अभियान अंतर्गत पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। नक्सलियों की प्लाटून पार्टी समिति सदस्य द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला के समक्ष आत्मसमर्पण किया गया।

पुलिस द्वारा नक्सली संगठन के सदस्यों से हिंसा का रास्ता छोडक़र मुख्य धारा में जुडऩे की अपील की जा रही है। इसके फलस्वरुप नक्सली संगठन के सदस्यों द्वारा आत्मसमर्पण किया जा रहा है।

इसी क्रम में प्लाटून पार्टी समिति सदस्य हुर्रा कुंजाम, उम्र 21 वर्ष द्वारा आत्मसमर्पण किया गया। उक्त नक्सली प्लाटून पार्टी समिति सदस्य के तौर पर सक्रिय था। उक्त नक्सली बीजापुर जिला अंतर्गत गंगालूर थाना के मु्द्वेंडी गांव का निवासी था। राज्य शासन द्वारा उक्त कैडर के नक्सली की गिरफ्तारी पर 5 लाख रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news